फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two trains passing through Bareilly cancelled and 22 will be affected due to mega block

Railway News: फिरोजपुर डिवीजन में मेगा ब्लॉक, बरेली गुजरने वाली दो ट्रेनें निरस्त, 22 होंगी प्रभावित

Wed, 25 Jun 2025 06:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 06:41 AM IST
सार

फिरोजपुर डिवीजन में 26 जून से 11 जुलाई तक मेगा ब्लॉक होगा। इसका असर बरेली में भी दिखेगा। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। 

विज्ञापन
two trains passing through Bareilly cancelled and 22 will be affected due to mega block
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर डिवीजन में 26 जून से 11 जुलाई तक होने वाले मेगा ब्लॉक का असर बरेली में भी दिखेगा। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 20 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और चार गाड़ियों को देरी से चलाया जाएगा। इस संबंध में रेलवे ने मंगलवार को सूचना जारी कर दी गई। ब्लॉक के दौरान 58 गाड़ियों के 58 फेरे प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


अमृतसर-हावड़ा मेल दो दिन निरस्त
12054-53 अमृतसर-हावड़ा-अमृतसर मेल को ब्लॉक के कारण 13 व 14 जुलाई को निरस्त कर दिया गया है। इन तारीखों में जो यात्री इस ट्रेन में टिकट बुक करा चुके थे उनको रेलवे रिफंड करेगा। यह ट्रेन फुल होकर चल रही है। अप-डाउन में दो-दो दिन गाड़ी निरस्त किए जाने के कारण यात्री दूसरी गाड़ियों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन

इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तिन
12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 27 जून को, 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन दो से 13 जुलाई तक 18104 अमृतसर-टाटा नगर एक्सप्रेस 27 जून व दो जुलाई को, 14650 व 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 27 जून से 14 जुलाई तक, 22424 अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट 29 जून को, 22446 कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक जुलाई को, 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 27 जून को, 14673-74 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 30 जून से 10 जुलाई तक, 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस दो से नौ जुलाई तक, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस दो व नौ जुलाई को, 04651 अजयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन चार से आठ जुलाई, 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष ट्रेन चार और 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस पांच जुलाई को, 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस पांच व आठ जुलाई को, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 13 जुलाई को और 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 26 जून से 10 जुलाई तक मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।

यह ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी
ब्लॉक के दौरान दो जुलाई को 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 12 जुलाई को, 22424 अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट और 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 13 जुलाई को 35 मिनट तक देरी से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed