फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two tax notices sent for one house

Bareilly News: एक मकान के लिए कर के दो-दो नोटिस भेजे गए

Wed, 06 Mar 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two tax notices sent for one house
बरेली। बिधौलिया निवासी आरिफ और सुलेमान सगे भाई हैं। दोनों 50 गज के मकान में रहते हैं। नगर निगम की ओर से दोनों के नाम अलग-अलग गृह कर व जल कर का नोटिस भेजा गया। आरिफ के नाम 84 हजार और सुलेमान के नाम 55 हजार रुपये बकाया का नोटिस प्राप्त हुआ है। एक मकान के दो नोटिस आने पर सवाल उठाते हुए आरिफ ने पार्षद गुलबशर से शिकायत की है। उन्होंने कर वसूली में धांधली का आरोप लगाया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर मकान एक है तो कर का नोटिस एक ही जारी हो सकता है, लेकिन तमाम मकानों पर डबल आईडी जारी हो गई थी। डबल आईडी का प्रकरण है तो फिर संबंधित व्यक्ति प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। निस्तारण कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

सीवर लाइन नहीं पर टैक्स लगाकर भेजा नोटिस

बिधौलिया निवासी दिलदार व उनके बेटे बुंदन हुसैन एक साथ रहते हैं। मकान एक है लेकिन दोनों के नाम तीन नोटिस आए हैं। बुंदन हुसैन के नाम एक नोटिस 56,000 रुपये का और दूसरा 29,000 रुपये का आया है। पार्षद ने बताया कि मोहल्ले में सीवर नहीं है पर 56,000 रुपये के नोटिस में सीवर टैक्स भी जुड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed