फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two smugglers arrested for trying to supply smack in the city through tempo

Bareilly News: शहर में टेंपो से सप्लाई करने जा रहे स्मैक, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested for trying to supply smack in the city through tempo
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर फिर स्मैक की सौदेबाजी में बड़े दांव मार रहे हैं। वहां के तस्करों से स्मैक खरीदकर शहर में फुटकर में बेचने आए विशारतगंज के दो तस्करों को बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जगतपुर चौकी प्रभारी सनी चौधरी व रुहेलखंड चौकी के दरोगा मोहित कुमार गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने डोहरा मोड़ से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक बाइक और दूसरा टेंपो से जा रहा था। दोनों के पास से पुलिस ने 53 ग्राम स्मैक, एक बाइक, एक टेंपो बरामद किया। दोनों ने अपने नाम विशारतगंज कस्बे के मोहल्ला गुलाबनगर निवासी आदिल और कासिम बताए।
विज्ञापन

कासिम ने पुलिस को बताया कि वह बरामद स्मैक फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर उस्मान व उसके गुर्गों से अंडरब्रिज के नीचे से खरीदकर लाया है। स्मैक वह अपने गांव निवासी टेंपो चालक आदिल को देने आया था जो जोगी नवादा में किराये पर रहता है। इसके बदले उसे दस हजार रुपये कमीशन मिलता। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आदिल बोला- ऑटो से घूमकर ग्राहकों को बेचता हूं स्मैक
दरोगा सनी चौधरी ने आदिल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह व्हाट्सएप कॉल के जरिये फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर उस्मान से स्मैक मंगाता है। पूरे शहर में ऑटो से घूमकर वह स्मैक पीने वालों को पुड़िया बनाकर बेच देता है। इससे उसे काफी मुनाफा होता है। टेंपो चलाकर यात्रियों को छोड़ते हुए स्मैक सप्लाई करने पर किसी को शक नहीं होता है। आदिल जंक्शन, बस स्टेशन और सार्वजनिक जगहों पर घूमने वाले नशेड़ियों को स्मैक बेचता है। फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर का नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच पड़ताल की जा रही है। कासिम और आदिल को रिमांड मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed