फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two roads of Bareilly will be developed on the lines of Agra

Bareilly News: आगरा की तर्ज पर संवारी जाएंगी शहर की दो सड़कें, बीडीए ने शुरू की कवायद

Thu, 24 Oct 2024 05:57 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 05:57 PM IST
सार

बरेली में डेलापीर से त्रिवटीनाथ और डेलापीर से स्टेडियम होते हुए श्यामगंज पुल तक के मार्ग को सजाने-संवारने के लिए आर्किटेक्ट से आकलन कराया जा रहा है। यह मार्ग आकर्षक रूप से विकसित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Two roads of Bareilly will be developed on the lines of Agra
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली। शहर की दो सड़कें संवारी जाएंगी। मार्ग के दोनों ओर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक जैसे साइनबोर्ड होंगे। दोनों ओर फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। यह ठीक उसी तरह होगा, जैसे जी-20 के आयोजन के वक्त आगरा में की गई थी। प्रयोग के तौर पर डेलापीर से स्टेडियम रोड और त्रिवटीनाथ मंदिर मार्ग को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण ने इन सड़कों की डिजाइन पर आर्किटेक्ट से काम शुरू करा दिया है। नगर निगम, बीडीए, विद्युत विभाग मिलकर काम करेंगे। बीडीए की तैयारी है कि शहर आने-जाने वालों को सुखद अनुभूति हो। धार्मिक पर्यटन के साथ कारोबार को विस्तार मिले। बीडीए वीसी मनिकंडन ए बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनने से पहले आगरा के मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन

डेलापीर से त्रिवटीनाथ और डेलापीर से स्टेडियम होते हुए श्यामगंज पुल तक के मार्ग को सजाने-संवारने के लिए आर्किटेक्ट से आकलन कराया जा रहा है। दोनों मार्गों पर कहीं बिजली लाइनों के तार बिखरे नजर नहीं आएंगे। सड़क के दोनों ओर का दृश्य आने-जाने वाले हर व्यक्ति को नाथ नगरी के महत्व का एहसास कराएगा। अगर इन दोनों मार्गों को मॉडल बनाने में सफलता मिली तो इसी तर्ज पर नाथ कॉरिडोर से जुड़े मार्गों को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह माॅडल रोड की परिकल्पना
मार्गों के दोनों ओर जहां खाली जगह होगी, फोकस वाल बनेगी, जो लोगों को शहर की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएगी। दोनों मार्गों की बिजली लाइनें भूमिगत कराई जाएंगी। फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन होगा। अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

कोट
बीडीए शहर की तस्वीर बदलने के लिए तैयार है। सबका सहयोग मिलने से काम धरातल पर दिखेगा। पहले दो मार्गों को विकसित किया जाएगा। प्रयोग सफल रहा तो नाथ काॅरिडोर के सभी मार्गों को माॅडल रोड के रूप में विकसित करेंगे। - मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed