फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two policemen beat up the shopkeeper at the mobile shop in Bareilly

Bareilly News: दो युवकों की गुंडागर्दी, मोबाइल शॉप में घुसकर दुकानदार को पीटा, भीड़ जुटने पर भागे

Sun, 15 Jan 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Jan 2023 06:15 PM IST
सार

बरेली में दो युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है। बटलर प्लाजा मार्केट में मोबाइल का कवर बदलवाने आए युवकों की किसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। दोनों युवकों ने दुकानदार की गालियां दीं। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। दुकानदारों की भीड़ जुटाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Two policemen beat up the shopkeeper at the mobile shop in Bareilly
पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मोबाइल का कवर बदलवाने गए कुछ युवकों की गुंडागर्दी का नजारा रविवार दोपहर बाद बटलर प्लाजा में दिखाई दिया। दुकानदार से कहासुनी के बाद उन्होंने जमकर गालीगलौज व मारपीट की। भीड़ इकट्ठा होने पर वह भाग निकले। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। लोगों ने इन्हें पुलिसकर्मी बताकर ट्वीटर पर सीएम योगी से शिकायत की है। वहीं दुकानदार ने वीडियो फुटेज के आधार पर कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बटलर प्लाजा में जनप्रिया पान और कम्युनिकेशन शॉप चलाने वाले अंजनी कुमार ने तहरीर दी कि उनकी दुकान पर कुछ लोग मोबाइल में कवर डलवाने आए थे। कर्मचारियों द्वारा कवर दिखाने पर उनमें से एक युवक कवर को खरोंचने लगा जब कर्मचारी ने मना किया तो युवक गालीगलौज कर मारपीट करने लगे और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उनकी जेब में रखे आठ हजार रुपये लूटकर ले गए। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मी बताए जा रहे दोनों युवक 

शोर सुनकर जब व्यापारियों की भीड़ जुटी तो आरोपी फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम के व्यापारियों ने वीडियो बना लिए। युवकों द्वारा मारपीट करने के वीडियो वायरल हो गए। वीडियो में तीन युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पुलिसकर्मी हैं। कुछ लोग इन्हें सेना से जुड़ा बता रहे हैं। व्यापारियों ने घटना के विरोध में हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल शॉप चलाने वाले अंजनी कुमार ने आरोपियों के खिलाफ  कोतवाली में तहरीर दी है। मारपीट के वीडियो पुलिस अधिकारियों और सीएम को भी ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की गई है। सदर कोतवाल हिमांशु निगम मे बताया कि वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश कर रहे हैं। वह पुलिसकर्मी होंगे तो उसकी अलग से रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed