फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people died, three injured in road accidents

Bareilly News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Mon, 18 Sep 2023 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two people died, three injured in road accidents
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो । संवाद
बाइपास पर ट्रक से टकराया टेंपो, बिनावर इलाके में टकराई बाइक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। बाइपास पर सिविल लाइंस इलाके में एक टेंपो ट्रक से टकरा गया, जिसमें कमल सिंह (45) की मौत हो गई जबकि बिनावर इलाके में बाइक टकराने पर नेकराम (60) ने दम तोड़ दिया। घायलों का घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
सिलहरी। सोमवार दोपहर एक टेंपो बदायूं से सवारियां लेकर बिनावर जा रहा था। टेंपो में चालक के बराबर में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव गनगोली निवासी कमल सिंह बैठे थे। बताते हैं कि टेंपो खेड़ा नवादा पुलिस चौकी से निकलकर बरेली-बदायूं हाईवे पर बाइपास पर पहुंचा था कि तभी बरेली की ओर से आ रहा एक ट्रक मुड़ा। इससे चालक टेंपो को नियंत्रित नहीं कर पाया और वह सीधे ट्रक से जा टकराया।
विज्ञापन

इस हादसे में कमल सिंह को ज्यादा चोटें आईं। टेंपो में सवार एक महिला भी मामूली घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां कमल सिंह की मौत हो गई। दोपहर बाद पुलिस ने उनके परिवार वालों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनावर। उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के लालपुर निवासी नेकराम सोमवार को अपने भतीजे अमर सिंह के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में बदायूं जा रहे थे। उनकी बाइक घटपुरी के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची कि उसी वक्त ग्राम नरखेड़ा निवासी अरविंद कुमार अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर सड़क पार करने लगे।

तभी दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में नेकराम को ज्यादा चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नेकराम को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अरविंद और अमर सिंह को घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed