फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more trains cancelled due to mega block in Varanasi

UP News: दो और ट्रेनें पांच जनवरी तक निरस्त, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत पांच गाड़ियों का रूट बदला

Thu, 21 Dec 2023 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 06:23 PM IST
सार

बाराबंकी के बाद अब वाराणसी रेल मंडल में मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। पांच ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है।

विज्ञापन
Two more trains cancelled due to mega block in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी में मेगा ब्लॉक के कारण पहले से ही आठ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 22 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। अब वाराणसी रेल मंडल में मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। पांच ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है और बाघ एक्सप्रेस को आधा घंटा देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसके बाद 25 जनवरी से रेलवे देश के कोने-कोने से अयोध्या के लिए ट्रेनों का संचालन करेगा। इससे पहले अयोध्या को जोड़ने वाले रेल रूटों की मरम्मत कराई जा रही है। 15 जनवरी तक ये काम पूरे होने हैं। इस दौरान 15279/15280 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


Bareilly News: 15 जनवरी तक रात में नहीं मिलेंगी रोडवेज बसें, कोहरे के कारण लिया गया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


27 दिसंबर से तीन जनवरी तक 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित रूट गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा। 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 28 दिसंबर से चार जनवरी तक मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।

31 दिसंबर को 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को और एक जनवरी को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित रूट मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। 22 दिसंबर से सात जनवरी तक 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को आधा घंटा देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed