फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more liquor traders including Pranay Aneja on target of ED

प्रणय अनेजा समेत दो और शराब कारोबारी ईडी के निशाने पर

Sat, 31 Jul 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two more liquor traders including Pranay Aneja on target of ED
demo photo - फोटो : अमर उजाला

टपरी डिस्टलरी में सौ करोड़ की टैक्स चोरी के प्रकरण से आया नाम
विज्ञापन

शराब कारोबारी अजय जायसवाल की तलाश में छापा मार चुकी है ईडी

बरेली। टपरी डिस्टलरी में सौ करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में अजय जायसवाल के बाद प्रणय अनेजा समेत शहर के दो और शराब कारोबारी भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईडी शहर इनके ठिकानों पर कभी भी छापा मार सकती है। प्रणय अनेजा के दिल्ली कार्यालय में बृहस्पतिवार को छापा मारकर ईडी कई घंटे तक जांच पड़ताल भी कर चुकी है।
सहारपुर की टपरी डिस्टलरी में फरवरी में एसटीएफ ने छापा मारा था। तभी पता चला कि साल भर से टपरी डिस्टलरी में एक ही बिल्टी पर शराब की दोहरी निकासी की जा रही है। शराब की पेटियों पर नकली बारकोड भी चिपकाया जाता था। यह खेल उन्नाव, कानपुर, संभल और बदायूं के शराब ठेकेदारों की मिलीभगत से चल रहा था। इस मामले में एसटीएफ ने दो मुकदमे दर्ज कराए थे जिनमें डिस्टलरी के मालिक प्रणय अनेजा और उन्नाव स्थित शराब गोदाम के मालिक अजय जायसवाल समेत 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद से ही प्रणय अनेजा और अजय जायसवाल फरार हैं। सौ करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला होने के कारण ईडी ने भी मार्च में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में है शराब कारोबारी का घर

बृहस्पतिवार को ईडी की टीम ने शराब कारोबारियों के बरेली और दिल्ली समेत तीन ठिकानों पर छापा मारकर सर्च ऑपरेशन चलाया। अजय जायसवाल की तलाश में बृहस्पतिवार को ईडी बन्नूवाल कॉलोनी स्थित उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी रीता जायसवाल से लंबी पूछताछ की। इस मामले में फरार टपरी डिस्टलरी के मालिक प्रणय अनेजा के दिल्ली में आवासीय परिसर और ऑफिस की भी ईडी ने बृहस्पतिवार को तलाशी ली। बताया जाता है कि प्रणय अनेजा का एक घर मॉडल टाउन में भी है और उसके परिवार के कुछ सदस्य यहां रहते हैं। बताया जा रहा है कि इनसे पूछताछ के लिए ईडी की टीम कभी भी यहां आ सकती है। इसके अलावा अजय जायसवाल का रिश्तेदार एक शराब कारोबारी भी ईडी के निशाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी कर रही है हरूनगला में पकड़ी गई शराब की जांच

पिछले दिनों बारादरी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने हरूनगला में शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा था। मौके से फतेहगंज पश्चिमी निवासी ट्रक चालक संजय गिरफ्तार हुआ लेकिन शराब कारोबारी मनोज जायसवाल फरार हो गया। जांच में इस शराब का कनेक्शन भी टपरी डिस्टलरी से जुड़ा निकला। यह ट्रक 28 फरवरी को टपरी से उन्नाव स्थित अजय जायसवाल के गोदाम के लिए रवाना हुआ लेकिन सांठगांठ के चलते यह शराब कारोबार मनोज जायसवाल के पास बरेली पहुंच गया। अब इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed