फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two laborers died in Devaraniya area of Bareilly

Bareilly: ईटों से भरे ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 15 Nov 2023 12:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:25 PM IST
सार

बरेली के देवरनिया इलाके में ईटों का भरा ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक ही गांव के दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Two laborers died in Devaraniya area of Bareilly
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनिया इलाके में ईटों का भरा ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक ही गांव के दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेब में रखे कीमत कागजात और मोबाइल की मदद से परिवार के लोगों को सूचना दी गई।

विज्ञापन


थाना देवरनिया के गांव वशुधारा निवासी दिनेश ने बताया की 25 वर्षीय जोगिंदर गांव का ही रहने वाला 19 वर्षीय संजीव शिवम, भूपेंद्र ,ट्रैक्टर चालक कृष्ण पाल के साथ किस भट्टे पर ईट भरने का का काम करते थे। बुधवार तड़के सुबह 4:00 बजे भट्टी से ईट भरकर बहेड़ी की तरफ जा रहे थे तभी अदलपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पर बैठे 25 वर्ष से जोगिंदर, 19 वर्ष संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक सहित कृष्ण गोपाल शिवम भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक युवकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहरामच गया। जोगिंदर की शादी तीन साल पहले नीलम से हुई थी। मौत की खबर सुनते ही नीलम बेहोश हो गई। उधर, पुलिस ने हाईवे पर लगी सीसीटीवी देखकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed