फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Kanwadis of Bareilly died, two injured in road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में बरेली के दो कांवड़ियों को मौत, दो घायल

Sat, 27 Jul 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Two Kanwadis of Bareilly died, two injured in road accident
अफजलगढ़ (बिजनौर)/बरेली। डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे शेरगढ़ के बाइक सवार दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो अन्य शिवभक्त घायल हो गए। कांवड़ियों की मौत के बाद कांवड़ यात्रा बीच रास्ते से ही बरेली लौट आई।
विज्ञापन

शेरगढ़ थाने के पनबड़िया गांव निवासी 30 शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लाने हरिद्वार जा रहा था। कुछ शिवभक्त सात बाइकों पर सवार थे, जबकि कुछ डीसीएम में। शुक्रवार तड़के बाइक सवार शिवम गंगवार (25) पुत्र नरेंद्रपाल और अखिलेश (26) पुत्र ओमप्रकाश हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर आसफाबाद चमन के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवम अखिलेश बराबर में चल रही स्कूटी पर जा गिरे। इससे स्कूटी सवार उत्कृष्ट (30) और रामबहादुर (27) भी चोटिल हो गए। उन्हें अफजलगढ़ सीएचसी लाया गया। जहां शिवम और अखिलेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश के पिता ओमप्रकाश गांव के प्रधान है। शिवम का बड़ा भाई जेंद्रपाल तथा अखिलेश का तहेरा भाई अमित भी साथ में कांवड़ लेने जा रहे थे। घटना के बाद दोनों का रो रोकर बुरा हाल था। अन्य कांवड़ियो की आंखें भी नम हो गईं। एएसपी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ अंजनी कुमार, कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह सीएचसी पहुंचे। घायल कांवड़ियों का हालचाल जाना। घटना के बाद सभी कांवड़िये शेरगढ़ लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed