{"_id":"67812cd89b826271c9036c2f","slug":"two-ips-officers-got-promotion-adg-and-ig-put-stars-on-them-in-bareilly-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में दो आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, एडीजी और आईजी ने लगाए स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में दो आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, एडीजी और आईजी ने लगाए स्टार
Fri, 10 Jan 2025 08:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2025 08:03 PM IST
सार
Bareilly News: बरेली जिले में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा और देवेंद्र कुमार को उनकी रैंक के तहत प्रोन्नति दी गई है। शुक्रवार को एडीजी और आईजी ने दोनों आईपीएस अफसरों की वर्दी पर स्टार लगाए।
विज्ञापन
आईपीएस अंशिका वर्मा की वर्दी पर स्टार और बैज लगाते आईजी और एडीजी
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
बरेली जिले में तैनात दो आईपीएस अधिकारियों को उनकी रैंक के तहत प्रोन्नति दी गई है। जोन कार्यालय में एडीजी रमित शर्मा और आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों को नई रैंक के मुताबिक स्टार और बैज लगाए।
विज्ञापन
Trending Videos
एडीजी, आईजी, एसएसपी के साथ दोनों आईपीएस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
प्रोन्नति पाने वाले अफसरों में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा और सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार शामिल हैं। इस मौके पर एसएसपी बरेली अनुराग आर्य व अपर निदेशक (अभियोजन) राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंशिका की वर्दी पर एडीजी और आईजी ने लगाए स्टार, एसएसपी भी रहे मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस हैं। वह मूल रूप से प्रयागराज की निवासी हैं। अंशिका इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वह पुलिस सेवा में आईं हैं।
आईपीएस अंशिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अंशिका वर्मा जिले में चार महीने पहले उनकी तैनाती हुई और फिर वह प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने चली गईं। वर्तमान में वह एसपी दक्षिणी की जिम्मदारी संभाल रही हैं।
आईपीएस देवेंद्र कुमार की वर्दी पर स्टार लगाते एडीजी (दायें) और आईजी (बायें)
- फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र कुमार भी 2021 बैच के आईपीएस हैं। वह चुरू (राजस्थान) के मूल निवासी हैं। वह भी इंजीनियरिंग क्षेत्र से हैं और वर्तमान में सीओ नगर तृतीय व सीओ लाइन बरेली के पद पर कार्यरत हैं।
