{"_id":"6186d0e4412cb1418b54c346","slug":"two-including-asha-worker-died-of-dengue-11-new-cases-found-bareilly-news-bly465272427","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से आशा वर्कर समेत दो की मौत, 11 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से आशा वर्कर समेत दो की मौत, 11 नए केस मिले
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी आशा वर्कर, निजी अस्पताल में तोड़ा दम
बरेली। डेंगू के मरीजों के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू से आशा वर्कर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 96 बुखार पीड़ितों के सैंपल की जांच में की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। मलेरिया संदिग्ध करीब डेढ़ सौ सैंपल की जांच की गई पर कोई व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला।
क्यारा ब्लॉक के चौबारी में तैनात आशा वर्कर को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। शुरुआत में टाइफाइड रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। मगर हालत लगातार बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रैपिड जांच की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि शनिवार को डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। जिले में अब तक 443 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
भड़सर के डेंगू पीड़ित युवक ने दम तोड़ा
भड़सर। डेंगू से पीड़ित हाफिजगंज के भड़सर इलाके के गांव खाईखेड़ा निवासी 35 वर्षीय नन्हेलाल की शुक्रवार रात बरेली के शहदाना स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। बड़े भाई ओमकार के मुताबिक, नन्हेलाल कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। बुधवार को खून की उल्टियां होने पर उन्हें बरेली के शहदाना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में डॉक्टरों ने डेंगू बताया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद