{"_id":"679d3aebcef77e2cc704e2ad","slug":"two-firms-fined-rs-25-lakh-for-getting-quality-work-done-bareilly-news-c-4-lko1064-571854-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गुणवत्ताविहीन काम कराने पर दो फर्माें पर ढाई लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गुणवत्ताविहीन काम कराने पर दो फर्माें पर ढाई लाख का जुर्माना
विज्ञापन
बरेली। विकास कार्य में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर नगर निगम के मुख्य अभियंता ने दो फर्माें पर ढाई लाख का जुर्माना लगाया है। जारी आदेश के मुताबिक, वार्ड 46 गांधीपुरम में आश्रय गृह रोड से आरना काउंटी कॉलोनी, खुशबू नर्सरी होते हुए समाधि गौटिया तक नाली निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को अवर अभियंता ने जांच की तो ईंटें 20 प्रतिशत कमजोर पाई गईं और चिनाई में प्रयुक्त मसाले भी मानक के अनुसार नहीं पाए गए। काम करने वाली फर्म एमबी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
वहीं, वार्ड 17 हरूनगला के अग्रसेन नगर में रेखा सिंह के मकान से गौरव पटेल के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क और पवन विहार गेट से कब्रिस्तान तक व अरशी गली में डामर की सड़क-नाली का निर्माण कराया गया। यहां इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता में प्रथम दृष्टया कमी पाई गई। संबंधित फर्म कैलाश कंस्ट्रक्शन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी को निर्देश दिए हैं कि अर्थदंड की कटौती के बाद ही ठेकेदार को बिल का भुगतान किया जाए। इन आदेशों की कॉपी नगर आयुक्त को भी भेजी है। संवाद