फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Engineers Dismissed and One JE Suspended After Overhead Tank Collapses in Bareilly

बरेली में ओवरहेड टैंक हादसा: दो इंजीनियर बर्खास्त, एक जेई निलंबित, निर्माणदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज

Tue, 05 May 2026 06:55 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 05 May 2026 06:55 AM IST
सार

बरेली के गांव सरदारनगर में सोमवार शाम ओवरहेड टैंक ढहने के मामले में तीन इंजीनियरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दो इंजीनियरों को बर्खास्त कर दिया गया। जबकि जेई को निलंबित किया गया। वहीं ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने वाली एजेंसी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।  

विज्ञापन
Two Engineers Dismissed and One JE Suspended After Overhead Tank Collapses in Bareilly
डीएम ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदारनगर में 3.62 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ साल पहले बना 60 फुट ऊंचा ओवरहेड टैंक सोमवार शाम साढ़े पांच बजे भरभराकर गिर गया। पानी की टंकी के पास बैठे गांव के डोरीलाल (32), अर्जुन (30), वीरपाल (48), रविंद्र (50), नन्कू उर्फ वेदपाल (45) मलबे में दबकर घायल हो गए। वहां मौजूद गुड्डू, ठाकुरदास, नन्नू व डबरू भी मामूली जख्मी हुए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


इंजीनियरों पर गिरी गाज 
इस हादसे ने सरकारी भवनों के निर्माण में जड़ तक फैले भ्रष्टाचार को भी बेपर्दा कर दिया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर निर्माणदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही जल निगम ग्रामीण के संबंधित जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


जल निगम ग्रामीण के असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ टीपीआई बीएलजी के बरेली स्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को हटा दिया गया है और कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two Engineers Dismissed and One JE Suspended After Overhead Tank Collapses in Bareilly
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

बारिश के बाद धंस गए थे पिलर 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण रोज की तरह टंकी के पास ही बैठे हुए थे, तभी अचानक एक तेज आवाज के साथ पूरी संरचना ढह गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। घटना के समय टैंक पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। शाम को बारिश के बाद अचानक इसके पिलर धंसने लगे और कुछ ही सेकंड में हादसा हुआ। ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर कड़े सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण ही टंकी गिरी है। इस टंकी के निर्माण का जिम्मा 21 दिसंबर 2022 को एनसीसी लिमिटेड को सौंपा गया था। 

एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट
निर्माणदायी एजेंसी एनसीसी लिमिटेड और टीपीआई बीएलजी को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। वहीं मामले की प्रारंभिक जांच टेक्नीकल ऑडिट कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देगी। टीएसी रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी। 

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच एडीएम स्तर के अधिकारी और तकनीकी टीम से कराई जाएगी। शासन को मामले की जानकारी दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से कराए गए अन्य सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed