फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two death and 47 new case of corona

बरेली में दो और संक्रमितों की मौत, 47 नए केस, इंस्पेक्टर के साथ कैदी भी जद में

Sun, 19 Jul 2020 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
two death and 47 new case of corona
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ने के साथ ही मौतों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आईवीआरआई, ट्रू-नेट और कारपोरेट लैब की जांच में 47 और व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


संक्रमितों में बहेड़ी के इंस्पेक्टर, नगर निगम के छह कर्मचारी, डीआरएम ऑफिस की एक महिला कर्मी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एक शिक्षक समेत सात कर्मचारी, एसबीआई जोनल ऑफिस के दो अधिकारी और जिला जेल का एक कैदी शामिल है। नगर निगम दफ्तर, डीआरएम ऑफिस, यूनिवर्सिटी और एसबीआई के जोनल ऑफिस को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा दो संक्रमितों, नगर निगम के एक कर्मचारी और एक महिला की मौत हो गई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही, उनके संपर्क में आने वालों को सर्विलांस टीम ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, शनिवार को दो संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक नगर निगम का कर्मचारी है, जो एक दिन पहले आईवीआरआई की रिपोर्ट में निगेटिव आया था। मगर, अगले ही दिन ट्रू-नेट की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

दूसरी शिवपुरी की एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला है। इसकी रिपोर्ट 12 जुलाई को पॉजिटिव मिली थी। दोनों को एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 28 पर पहुंच गया है।


दिल्ली में संक्रमित मिला युवक महानगर फेज वन किया सील
महानगर का एक युवक 11 जुलाई को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में संक्रमित मिला था। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली तो उन्होंने इलाके को कंटेन्मेंट जोन बनाने की संस्तुति कर दी। इस पर शुक्रवार को युवक के घर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, युवक कई माह से घर नहीं आया है। वह दिल्ली में रह रहा है, लेकिन महानगर के फेज वन के उसके मकान समेत आसपास के दो मकान को सील कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed