फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two criminals who entered her house and robbed a woman were arrested in an encounter

Bareilly News: घर में घुसकर महिला से लूटपाट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 06 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who entered her house and robbed a woman were arrested in an encounter
बरेली। इज्जतनगर में ब्रेड कारोबारी बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक बदमाश के पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है।
विज्ञापन

सौ फुटा रोड पर मिथिलापुरी कॉलोनी में 65 वर्षीय अवधेश अकेले रहती हैं। उनके पति का निधन हो चुका है। छह दिन पहले दो बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया। हाथ-पैर बांधकर सोने की चेन, कुंडल और दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उनके चेहरे पर ईंट मारकर घायल कर दिया। बाद में बदमाश अवधेश को कमरे में बंद कर भाग गए। किसी तरह से उन्होंने दरवाजा खुलवाया। घटना का पता चलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो बदमाश दिखाई दिए। इनमें एक बदमाश के लंबे बाल थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली। इसके बाद उनकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब दस बजे इज्जतनगर पुलिस को पता चला कि लूटपाट करने वाले दोनों बदमाश सिद्धार्थ नगर में केंद्रीय विद्यालय के पास से स्कूटी से गुजर रहे हैं। सूचना पर दरोगा मुकेश चौहान व सिपाही संदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। दरोगा ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा तो इनमें से एक ने गोली चला दी जो उनके कान से छूते हुए निकल गई। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो एक आरोपी के पैर में घुटने से नीचे लगी। गोली लगते ही वह गिर गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों में एक फैजान उर्फ लकी पुत्र असलम निवासी मौलानगर, प्रेमनगर व दूसरा अमर सिंह निवासी संजय नगर है। फैजान के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed