{"_id":"69a0b7a35553d0753600f373","slug":"two-criminals-arrested-after-encounter-one-shot-in-the-leg-bareilly-news-c-4-vns1074-833902-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ के बाद दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ के बाद दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में गोली मारी
Fri, 27 Feb 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
शाही (बरेली)। पुलिस ने बुधवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले कस्बा शाही में 25 लाख रुपये की चोरी करने की बात कबूल की है। उनके पास तमंचे भी बरामद हुए हैं। एक सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी। पता लगा कि शातिर चोर इमरान अपने साथी के साथ चोरी के जेवर बेचकर मिले रुपये लेकर मोटरसाइकिल से दिल्ली जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की। मोटरसाइकिल को रुकने का संकेत देने पर आरोपी भागने लगे। शाही-मिर्जापुर रोड पर श्मशान के पास कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों अभियुक्त भागने लगे एवं पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान को गोली लगने के कारण अस्पताल भेजा गया है।