फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two communities clash, stone pelting at religious place

Bareilly News: दो समुदाय भिड़े, धर्मस्थल पर पथराव

Wed, 13 Sep 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two communities clash, stone pelting at religious place
फरीदपुर। नौगवां गांव में मंगलवार को दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल पर पथराव कर दिया। पथराव में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया गया। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम वह आरती कर रहे थे। दूसरे समुदाय के युवक गली से गुजर रहे थे। उन लोगों ने विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गालियां दीं। इसका विरोध करने पर धक्का देकर नाली में गिरा दिया। इसी बीच दूसरे समुदाय के कई लोग वहां जुट गए। उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। बचने के लिए लोग धर्मस्थल में घुस गए। इस पर आरोपियों ने धर्मस्थल पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पथराव में कल्लू, भूपराम, लालाराम और उनकी भतीजी मिथलेश घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पथराव कर रहे उपद्रवियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर पीड़ितों ने थाने का घेराव कर दिया।जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। पीड़ित पक्ष ने 14 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----लंबे समय से चल रहा विवाद
नौगवां मिश्रित आबादी का गांव है। बीते दिनों एक पक्ष ने दूसरे समुदाय के धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजाने की शिकायत की थी। पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद करा दिया था। इसको लेकर वह लोग रंजिश मान रहे थे। बीते दिनों रास्ते पर बैरियर लगाने को लेकर भी विवाद हुआ था।


वर्जन: गांव में दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। गालीगलौज और मारपीट हुई। धर्मस्थल पर पथराव की पुष्टि नहीं हुई। एक पक्ष ने 14 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - गौरव सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed