फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two cattle smugglers were shot in the encounter, a constable was also injured

बरेली: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

Fri, 17 Feb 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 Feb 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers were shot in the encounter, a constable was also injured
हाफिजगंज। भंडसर गांव के पास बहगुल नदी पुल पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पैरों में गोली लगी है। पशु तस्करों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। तस्करों के तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में काफी कांबिंग की लेकिन कामयाबी नहीं मिलीं।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना पुलिस बुधवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान भंडसर गांव के पास बहगुल नदी पुल पर संदिग्धों पर नजर पड़ी। पुलिस को देख कर संदिग्ध भागने लगे। घेराबंदी करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही बोबी कुमार घायल हो गया। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें गोली लगने से पशु तस्कर हाफिजगंज के कस्बा सेंथल के मोहल्ला तारवालान निवासी मोहसिन और राशिद को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के पैरों में भी गोली लगी है। इनके तीन साथी फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार पशु तस्करों ने अपने साथियों के नाम अन्ना, शानू और अनस बताए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के कई मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों के पास से एक-एक 315 बोर का तमंचा और कारतूसों के खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पशु तस्करों और पुलिस के बीच लगातार यह दूसरी मुठभेड़ है। पुलिस का दावा है कि तस्कर पशुओं का वध करने जा रहे थे। उनके पास से पुलिस को पशुओं का वध करने वाले औजार और रस्सी भी मिली है। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि मौके से भागे पशु तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed