फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two arrested in opening seal

नहर पर सील बंद मकान में निर्माण, दो गिरफ्तार

Thu, 01 Mar 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 01 Mar 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in opening seal
arrested

नहर की जमीन पर अवैध निर्माण कर्ताओं को सीलबंद के बाद भी निर्माण कराना महंगा पड़ गया। बीडीए की तहरीर पर पुलिस ने न केवल दो अवैध निर्माणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, बल्कि उनको तुरंत जेल भी भेज दिया। पुलिस को अब एयरफोर्स के सामने नहर की जमीन पर अवैध निर्माण कराकर मकान की अनाधिकृत बिक्री कर गैर कानूनी प्रापर्टी का कारोबार करने वाले सरगना की तलाश है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने एयरफोर्स के सामने नार्थ सिटी, नार्थ सिटी एक्सटेंशन और सनसिटी में नहर की जमीन पर कब्जा कर बीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण का मामला उठाया था। इससे प्रापर्टी कारोबारियों में खलबली मच गई थी। रुहेलखंड नहर डिवीजन की ओर से हालांकि अपनी जमीन छुड़ाने की पहल नहीं की गई, लेकिन बीडीए की टीम ने तीन अवैध निर्माण सील कर दिये थे। अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद थे कि वह सीलबंद होने के बावजूद बंद मकान के अंदर निर्माण कराते रहे। इस पर बीडीए ने दो अवैध निर्माणकर्ताओं पर इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। बुधवार को पुलिस ने सीलबंद होने के बावजूद अवैध निर्माण जारी रखने के आरोप में दो प्रापर्टी कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस की गिरफ्तारी में दिखाए गए प्रापर्टी कारोबारी सिर्फ मोहरे हैं। नहर की जमीन पर अवैध निर्माण करने वाला असली सरगना अब तक न तो बीडीए के हाथ लगा है, न ही पुलिस के। नार्थ सिटी एक्सटेंशन में सीलबंद एक अवैध निर्माण अब भी बीडीए की पकड़ से दूर है। अक्सर अवैध निर्माणकर्ता मौका पाते 
विज्ञापन


बीडीए की तहरीर पर नहर की जमीन पर अवैध निर्माण कराने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कमरूल हसन, एसएचओ इज्जतनगर  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed