{"_id":"5e370ae38ebc3e89d7669a83","slug":"two-and-half-quintals-explosives-caught-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया इनपुट पर पीलीभीत डिपो की बस में पकड़ा गया ढाई क्विंटल विस्फोटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया इनपुट पर पीलीभीत डिपो की बस में पकड़ा गया ढाई क्विंटल विस्फोटक
Sun, 02 Feb 2020 11:16 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
यूपी बस
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में गरमाए माहौल के बीच खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर रविवार सुबह पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में ढाई क्विंटल विस्फोटक पकड़ा गया तो अफसर सकते में आ गए। चार कट्टों में भरा यह विस्फोटक फर्रुखाबाद से पीलीभीत ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विस्फोटक की बरामदगी के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के आला अफसरों के अलावा एटीएस और आईबी जैसी एजेंसियों के अधिकारियों ने दिन भर उनसे अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस की टीमें फर्रुखाबाद और पीलीभीत भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विस्फोटक को रोडवेज की बस के जरिये फर्रुखाबाद से पीलीभीत भेजे जाने का इनपुट मिलने के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने रविवार सुबह छह बजे शाहजहांपुर रोड पर नकटिया और सेटेलाइट स्टैंड के बीच नाकाबंदी कर इस बस को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान बस के बायीं ओर टूल और लगेज रखने के लिए बने बॉक्स में रखे चार कट्टों को उतारकर जांच की गई तो दो में करीब 130 किलो विस्फोटक मिला।
विज्ञापन
बाकी दो कट्टों में भी विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाला चमकीला पाउडर निकला। लगेज बॉक्स से कट्टे उतारते ही बस के ड्राइवर मनीष कुमार और कंडक्टर सुधीर कुमार ने भागने की कोशिश की लेकिन दोनों को दबोच लिया गया।
उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद बस को सेटेलाइट स्टैंड लाकर उसमें बैठे यात्रियों को उतार दिया गया। हाफिजगंज निवासी ड्राइवर मनीष और मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव नाकुर निवासी सुधीर को थाना बारादरी लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि छह सौ रुपये लेकर उन्होंने फर्रुखाबाद से चार कट्टे पीलीभीत के लिए लादे थे जिन्हें पीलीभीत में उतारना था।
थाने में एसपी सिटी, सीओ समेत कई पुलिस अधिकारियों और एटीएस व आईबी के लोगों ने भी दोनों से पूछताछ की। पता चला कि विस्फोटक की सप्लाई पीलीभीत के आतिशबाज पुत्तन को दी जानी थी। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक किस मकसद से ले जाया जा रहा था, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। हो सकता है कि इसका आतिशबाजी के लिए ही इस्तेमाल किया जाना हो। छानबीन की जा रही है, विस्फोटक की लैब में जांच भी कराई जाएगी।
पीलीभीत डिपो की एक बस में रखे चार कट्टों में चमकीला पदार्थ मिला है जिसके विस्फोटक होने की आशंका है। ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर उनके पूछताछ की जा रही है। पदार्थ का सैंपल आगरा लैब भेजा जाएगा और फिर जांच रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई होगी
- राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी