फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two accused of theft arrested in encounter five e-rickshaws and 40 batteries recovered

Bareilly News: चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पांच ई-रिक्शा और 40 बैटरी बरामद

Tue, 28 Jan 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 06:03 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों काफी समय से ई-रिक्शा और बैटरी चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। दोनों पर अलग-अलग थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
two accused of theft arrested in encounter five e-rickshaws and 40 batteries recovered
आरोपियों से बरामद हुए ई-रिक्शा और बैटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में थाना सुभाषनगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पांच ई-रिक्शा और 40 बैटरी समेत काफी सामान बरामद हुआ है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मंगलवार को सुभाषनगर थाने में इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष वाटिका निवासी महेश चंद्र और बिहारीपुर निवासी रजत बाबू काफी समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सुभाषनगर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर कई थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


UP News: पत्नी को घुमाने ले जाता था दुकानकार, फंसाने के लिए पति ने रची साजिश, दोस्त से करवाया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महेश पर 15 और रजत पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पुलिस ने पांच ई-रिक्शा, 40 बैटरी, 6 टायर, 5 रिम, 2 स्टेपनी, 2 मोबाइल, 1200 रूपये व तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि हम ई-रिक्शा चोरी करने के बाद मिलक रोड पर बंद पड़े सरकारी स्कूल में चोरी का सामान इकठ्ठा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed