Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AI to monitor the diet and behavior of chickens

बरेली: मुर्गों के आहार-व्यवहार की एआई से होगी निगरानी, बीमारियों से संबंधित मिलेगा अलर्ट

Thu, 12 Nov 2026 01:21 PM IST
Mukesh Kumar अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Nov 2026 01:21 PM IST
सार

एआई के जरिए मुर्गे-मुर्गियों की गतिविधियों और दाना-पानी की खपत की निगरानी करेगी। इससे पोल्ट्री संचालकों को बीमारियों का अलर्ट मिलेगा। पोल्ट्री उत्पादन में एआई की संभावनाओं पर यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन
AI to monitor the diet and behavior of chickens
मुर्गी पालन (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मुर्गे-मुर्गियों की गतिविधियों, व्यवहार, आवाज और दाना-पानी की खपत में बदलाव की निगरानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जरिये की जाएगी। कैमरे और सेंसर इन सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। एआई आंकड़ों का विश्लेषण करेगा। इसके जरिये पोल्ट्री संचालकों को बीमारियों से संबंधित अलर्ट मिलेगा। यानी अब लक्षण जाहिर होने या मुर्गों की गतिविधियां असामान्य होने से पहले ही उनकी बीमारी का पता लग जाएगा। पोल्ट्री उत्पादन में एआई की संभावनाओं पर किए गए अध्ययन में सीएआरआई के वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े ने यह दावा किया है।

विज्ञापन


बरेली के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के शोधकर्ता ने बताया कि संस्थान के फार्म में की गई निगरानी में पता चला कि 25 दिन के ब्रॉयलर पक्षियों के झुंड में पानी की खपत अचानक आठ फीसदी घट गई। अब कैमरों से पक्षियों की गतिविधियां कम होने, आवाज में बदलाव आदि संकेतों को मिलाकर एआई असामान्य स्थिति का अलर्ट जारी कर सकता है। इससे पक्षी की जांच कर बीमारी का पता लगाना आसान होगा।
विज्ञापन


शोधकर्ता के मुताबिक, एआई तापमान, नमी, दाना-पानी की खपत, पक्षी की गतिविधि का विश्लेषण कर गर्मी से तनाव का अनुमान लगा सकता है। सिस्टम दो घंटे पहले तक हीट स्ट्रेस का जोखिम बताकर वेंटिलेशन और कूलिंग में बदलाव की सिफारिश कर सकता है। हालांकि, एआई के अलर्ट को रोग की पुष्टि नहीं माना जा सकता। पक्षियों की उम्र, नस्ल, पूर्व के वजन, दाने की खपत, वातावरण के आंकड़ों पर एआई पक्षी की संभावित वृद्धि का अनुमान लगा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन दाने की जरूरत, सात दिन में अनुमानित वजन, फीड कन्वर्जन रेशियो का पूर्वानुमान भी संभव है। इससे वजन बढ़ने की गति, दाने की खपत में गड़बड़ी का पता उत्पादन चक्र पूरा होने से पहले चल सकेगा। इससे कारोबारियों को खासी राहत मिल सकती है।

Trending Videos

देश में पोल्ट्री उत्पादन
20वीं पशुधन गणना में देश के पोल्ट्री फार्मों में करीब 85.18 करोड़ पक्षी हैं। इनसे वर्ष 2024-25 में 149.11 अरब अंडों का उत्पादन हुआ। व्यावसायिक पोल्ट्री का 84.5 फीसदी योगदान है। एआई के प्रयोग से दाने की खपत, मृत्यु दर, गर्मी से बढ़े तनाव, उत्पादन क्षमता संबंधी निगरानी की जा सकती है। यह अध्ययन कन्फेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के फूड एंड एग्रीकल्चर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अक्तूबर 2026 के न्यूजलेटर ऑफ एनिमल एग्रीकल्चर में प्रकाशित हुआ है।

कम लागत वाली तकनीक की जरूरत
डॉ. रोकड़े के मुताबिक, भारत में महंगे रोबोट के बजाय कम लागत के कैमरे, माइक्रोफोन, सेंसर आधारित तकनीक उपयोगी हो सकती है। इसके लिए यहां के मौसम, अलग-अलग नस्लों, पोल्ट्री हाउस की परिस्थितियों के अनुरूप आंकड़े चाहिए। तकनीक का कई फार्मों, मौसमों में परीक्षण जरूरी है। एआई पशु चिकित्सक, जैव सुरक्षा या बेहतर नस्ल चयन का विकल्प नहीं, बल्कि कार्य को प्रभावी बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed