{"_id":"69d952e1a833c5b0fb0a44b5","slug":"two-accused-of-smuggling-wild-boars-were-sent-to-jail-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102972-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंगली सुअरों की तस्करी के दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंगली सुअरों की तस्करी के दो आरोपियों को भेजा जेल
Sat, 11 Apr 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। जंगली सुअरों को मारकर उनके मांस और अंगों की तस्करी करने के गिरफ्तार आरोपी तस्करों को जेल भेजा गया है।
फरीदपुर वन क्षेत्राधिकारी ऋषि ठाकुर ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र के गांव गजनेरा के जंगल में आटे में बम को लपेटकर रख देते थे। उनको खाने के दौरान सुअर के मुंह में विस्फोट होता, जिससे उनकी मौत हो जाती है। सुअरों के मरने के बाद उनके मांस और दांत की तस्करी की जाती थी। पुलिस ने बुधवार रात घेराबंदी करके गांव गजनेरा निवासी तस्कर सूरजपाल और अर्जुन कश्यप को क्षेत्र के पड़ोली नहर के पास भुता में टीम ने पकड़ लिया। आरोपियों के साथी मौके से भाग गए। टीम ने मौके से पांच बाइक, दो मोबाइल फोन और बम विस्फोट से घायल हुए जंगली सुअर के शव को बरामद किया। तस्करों को फरीदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पशु चिकित्सकों ने सुअर का पोस्टमॉर्टम किया। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उनके गांववासी शेर सिंह, कमल, अनूप कश्यप, नरेंद्र पाल गंगवार, बलजीत और अन्य लोगों की मदद से नेपाल समेत अन्य स्थानों पर सुअरों की तस्करी करते थे।