फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for tampering with CM's photo

Bareilly News: सीएम की फोटो से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for tampering with CM's photo
बहेड़ी। कोतवाली देवरनियां क्षेत्र के गांव इटौआ और गांव गोपालपुर निवासी दो युवकों ने सीएम के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस मामले में रविवार को देवरनियां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




गांव इटौआ निवासी आसिफ सैफी और गांव गोपालपुर निवासी इमरान ने मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए अपनी फेसबुक आईडी पर शेयर की थी और स्टेट्स लगाया था। इस मामले को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की गई। देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

--
सीएम की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला

फरीदपुर/नवाबगंज। सीएम की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डालने के मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी स्पोर्ट्स कोच के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया है। नवाबगंज में भी ऐसे ही मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रघु प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि फरीदपुर के निजी एक बड़े शिक्षण संस्थान में स्पोर्ट्स कोच की नौकरी कर रहे तंजीम आलम नाम के व्यक्ति ने सीएम की फोटो एडिट कर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर वायरल किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। इधर, नवाबगंज में बरौर गांव के एक दूसरे समुदाय के युवक ने भी सीएम की फोटो को एडिट कर वायरल किया है। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
--
सीएम पर अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने सीएम की फोटो को एडिट कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों की ओर से एक्स पर हुई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हिंदू संगठन के एक्स (ट्विटर) अकाउंट अखंड भारत संकल्प की ओर एक ट्वीट किया गया कि थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी मोहम्मद सलीम मंसूरी ने अपनी फेसबुक आईडी पर सीएम की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक फोटो में तब्दील कर पोस्ट किया है। उक्त प्रकरण को लेकर हिंदू संगठन ने ट्विटर अकाउंट पर पुलिस अधिकारियों आदि को टैग करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed