{"_id":"824ec3088c601dab9698f0dcf74ed9f7","slug":"truck-pakda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो के नंबर से नेपाल जाता कैमिकल भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो के नंबर से नेपाल जाता कैमिकल भरा ट्रक पकड़ा
बरेली
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपों के नंबर पर काशीपुर (उत्तराखंड) से केमिकल लादकर नेपाल ले जा रहा ट्रक नैनीताल रोड पर बैरियर वन के पास पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ट्रक चला रहे मालिक अली रजा को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक मालिक के अनुसार किश्तें टूटने पर खींच लिए जाने के डर से उसने टेंपों का नंबर लगाया है।
सोमवार को थाना भोजीपुरा के रम्पुरा माफी गांव काअली रजा ट्रक में अल्पोक्स केमिकल लादकर काशीपुर से नेपाल के लिए चला था। इज्जतनगर पुलिस को ट्रक का नंबर फर्जी होने की सूचना मिली थी। चौकी इंचार्ज सलाउद्दीन खां ने ट्रक को बैरियर वन चौकी के पास घेर लिया। ट्रक पर यूपी-25 टी 6627 नंबर पड़ा था। कड़ाई से पूछताछ में अली रजा ने बताया कि ट्रक का असली नंबर यूपी-25 टी 6022 है। ट्रक पर नंबर टेंपो का निकला। उसके पास टेंपो के नंबर के फर्जी कागजात भी थे। पुलिस ने अली रजा के हवाले से बताया कि फाइनेंसर की किश्तें टूटने की वजह से वह टेंपो का नंबर लगाकर ट्रक नेपाल ले जा रहा था। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर अली रजा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा लिख लिया है। ट्रक में भरे केमिकल के कागजात सही मिले हैं। टेंपो के नंबर के फर्जी कागज बनाने वाले आरटीओ के दलाल पर भी कार्रवाई की जाएगी।
एसओ ने बताया कि ट्रक में लदे 68 ड्रमों में अल्पोक्स नाम का केमिकल है। यह केमिलक ल टेक्सटाइल्स, लेदर और मेटल की सफाई आदि के काम में आता है।
तो रास्ते से ही गायब हो जाता ट्रक
पुलिस के अनुसार अली रजा ने ट्रक गायब करने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। रास्ते से ट्रक गायब होने का बहाना कर अली रजा लाखों रुपये का केमिकल बेच देता और ट्रांसपोर्ट कंपनी उसकी तलाश करती रह जाती।