Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck enters no-entry zone and crushes elderly couple woman dies in Bareilly

Bareilly News: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

Wed, 03 Dec 2025 02:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Dec 2025 02:01 PM IST
सार

बरेली में डेलापीर चौराहे के पास स्टेडियम रोड पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Truck enters no-entry zone and crushes elderly couple woman dies in Bareilly
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में स्टेडियम रोड पर डेलापीर चौकी के पास बुधवार दोपहर नो एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार आकाशपुरम कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी मुकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी सुनीता अग्रवाल को कुचल दिया। हादसे में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो नोकझोंक हुई। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी।

विज्ञापन


रविंद्र ने बताया कि उनकी बहन सुनीता अग्रवाल और बहनोई मुकेश बुधवार दोपहर एक बजे स्कूटी पर सवार होकर घर से बैंक जा रहे थे। मुकेश हेलमेट भी लगाए हुए थे। घर से 600 मीटर दूर डेलापीर की ओर से नो एंट्री में आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल होकर मुकेश कुछ दूर जा गिरे और सुनीता के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिंगापुर में रह रहे उनके बेटे शांतनु ने पत्नी और बेटी के साथ भारत की फ्लाइट पकड़ ली है। वह बृहस्पतिवार दोपहर तक यहां आ जाएंगे।
विज्ञापन


रविंद्र के मुताबिक, ट्रक चालक नशे की हालत में था। उन्होंने नो एंट्री प्वॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर खोदाई कर छोड़ दिया गया है। इससे धूल उड़ती रहती है। नो एंट्री में वाहनों से हादसे भी होते रहते हैं। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक नो एंट्री में कैसे घुसा? इसकी जांच की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Truck enters no-entry zone and crushes elderly couple woman dies in Bareilly
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : संवाद
साले के बेटी की शादी से पहले मातम में बदलीं खुशियां
मुकेश के साले प्रवीन की बेटी की शादी की रस्में शुक्रवार से शुरू होंगी। रविंद्र ने बताया कि इसके लिए उनके बहनोई करेंसी नोट लेने बैंक जा रहे थे। इसी दौरान हादसा होने से खुशियां मातम में बदल गईं। पड़ोसी विनय ने बताया कि मुकेश बेहद सज्जन और मिलनसार व्यक्ति थे। ट्रैफिक पुलिस की उगाही ने एक जान ले ली। लोगों में इसको लेकर गुस्सा है।

वर्ष 2009 में करंट लगने से हो गई थी एक बेटे की मौत
मुकेश अग्रवाल के एक बेटे रिषभ की मौत जमशेदपुर में फाउंटेन से करंट लगने से हो गई थी। रिषभ टाटा कंपनी में काम करते थे। दंपती रिषभ की याद में अब भी गमजदा हो जाया करते थे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के सुख-दुख में शामिल होते थे।

Truck enters no-entry zone and crushes elderly couple woman dies in Bareilly
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
सीओ के सामने ही स्थानीय लोगों ने नो एंट्री में पकड़े दो वाहन
हादसे के बाद लोग जाम लगाए बैठे थे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर नो एंट्री में भारी वाहनों का लगातार आवागमन हो रहा था। सीओ पंकज श्रीवास्तव के सामने ही लोगों नो एंट्री में दो वाहनों को रोक लिया। फिर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जवाब मांगा कि ये वाहन नो एंट्री में कैसे आए? इस पर पुलिसकर्मी बगले झांकने लगे। आनन-फानन में दोनों भारी वाहनों को कब्जे में ले लिया।
वर्जन

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि नो एंट्री में ट्रक किसकी लापरवाही से घुसा? इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed