फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   truck crushed a mother and son in bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद बाइक से सड़क पर गिरे मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; पति घायल

Sun, 22 Feb 2026 09:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 09:49 PM IST
सार

बरेली के रिठौरा में रविवार को दर्दनाक हादसे में महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति घायल हुआ है। 

विज्ञापन
truck crushed a mother and son in bareilly
हादसे में मां-बेटे की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के रिठौरा में कांडू बाबा के पुल के पास बाइक चालक को पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मां-बेटे छिटककर गिर गए। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को हुए हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


हादसे में महिला का पति घायल 
थाना बारादरी के डोहरा निवासी रविंद्र बाइक से पत्नी किरन (29 वर्ष) और बेटे श्रेयांश (2 वर्ष) के साथ ससुराल बहेड़ी के खजरीखेरा में चचिया ससुर की शादी में शामिल होने जा रहे थे। थाना हाफिजगंज में कांडू बाबा के पुल के पास बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे किरन और श्रेयांश छिटककर गिर गए। ट्रक दोनों को कुचलते हुआ निकल गया। रविंद्र भी घायल हो गए।
विज्ञापन


चार वर्षीय बच्ची के सिर से उठा मां का साया 
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसआई तुलसीदास ने रविंद्र को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। चार वर्षीय बच्ची युवांशी के सिर से मां का साया उठ गया। वह घर पर थी, दंपती उसको साथ नहीं लेकर गए थे। थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed