{"_id":"65eb735fb1e85e7e6006ec94","slug":"troubled-by-debt-flour-trader-committed-suicide-bareilly-news-c-4-bly1036-359655-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कर्ज से परेशान होकर आटा कारोबारी ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कर्ज से परेशान होकर आटा कारोबारी ने की थी खुदकुशी
Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी आटा कारोबारी रोशन लाल (52) ने कर्ज से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार देर शाम उनका शव बरेली-दिल्ली हाईवे पर मथुरापुर अड्डा के पास झाड़ियों में मिला था। उन पर 60 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज था।
रोशन लाल ने छह महीने पहले ही तमंचा खरीदा था। घटना स्थल से बरामद तमंचे को मृतक की पत्नी और बेटे ने पहचान लिया। कर्ज को लेकर वह परेशान थे। इस कारण एक सप्ताह से मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ रखने लगे थे। बैंकों के अलावा उन्होंने सूदखोरों से भी कर्ज ले रखा था। कारोबार में लगातार घाटा होने के कारण वर्ज कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। मामले में मृतक के बेटे राजू ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।