फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trishul airport security increased

त्रिशूल हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ी

Tue, 20 Sep 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 20 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Trishul airport security increased
त्र‌िशूल एयरपोट की दीवार का हाल खस्ता
जम्मू के उरी में सेना के  कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। त्रिशूल हवाई अड्डा और कैंट के सैनिक एरिया में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए है। 
विज्ञापन

यहां इज्जतनगर इलाके में सेना का प्रमुख त्रिशूल हवाई अड्डा है। कैंट में यूबी एरिया का मुख्यालय है। बुखारा में आईटीबीपी कैंप और फतेहगंज पश्चिमी में बीएसएफ का कैंप है। इससे बरेली आतंकियों की निगाह में है। पहले गुलाब खां व एजाज जैसे आतंकी पकड़े जा चुके हैं, जो इस क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इसके मद्देनजर जिला पुलिस और खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। त्रिशूल हवाई अड्डे की बाहरी सुरक्षा के लिए पुलिस की दो क्यूआरटी बनाई गई हैं। क्यूआरटी में एक टीम लीडर और चार सिपाही रहेंगे। क्यूआरटी के पुलिस के लिए विशेष जवान चिह्नित किए गए हैं। ये जवान एके 47, इंसाफ और एसएलआर रायफल से लैस रहेंगे। क्यूआरटी 24 घंटे त्रिशूल हवाई अड्डे के चारो ओर भ्रमण करती रहेंगी। इज्जतनगर इंस्पेक्टर को रात में पुलिस और पीएसी के साथ गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह दो क्यूआरटी कैंट स्थित सैनिक एरिया में लगाई गई हैं। कैंट इंस्पेक्टर को पुलिस और पीएसी के साथ सैनिक क्षेत्र की निगहबानी करने निर्देश हैं। आईटीबीपी और बीएसएफ कैंप के बाहरी इलाकों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

त्रिशूल हवाई अड्डा और सैनिक एरिया में सुरक्षा के लिहाज से क्यूआरटी लगाई गई है। क्यूआरटी के जवानों को चौबीस घंटे अलर्ट रहने का निर्देश है। थाना पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया गया है। - समीर सौरभ, एसपी सिटी    
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिशूल के पास बना लिया स्वीमिंग पूल
पठानकोट हमले के बाद से ही रक्षा मंत्रालय से त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा कड़ी करने के लगातार कह रहा है लेकिन बरेली के अधिकारी इस मामले पर कर्त गंभीर नहीं हैं। त्रिशूल के आसपास निर्माण कार्यों पर रोक नहीं लग पा रही है। इस बीच एयरफोर्स की बाउंड्री के पीछे स्वीमिंग पूल बन गया है । बताया गया है कि इसका निर्माण किसी शमशुद्दीन ने कराया है। यह स्वीमिंग पूल आम पब्लिक के लिए खोला गया है। इसका प्रयोग करने वालों से 20 रुपये प्रति घंटा चार्ज लिया जाता है। स्वीमिंग पूल बनाने के लिए किसी की अनुमति भी नहीं ली गई। इसी तरह एयरफोर्स के पूर्वी गेट के सामने नार्थ सिटी विस्तार में एक बिल्डर की ओर से दो मंजिला निर्माण कराया जा  रहा है। इसकी शिकायत रक्षामंत्रालय को भेजी गई है। शिकायतकर्ता शाहबुद्दीन ने कहा है कि त्रिशूल के पूर्वी गेट से सौ मीटर की दूरी पर दोमंजिला भवन का निर्माण बीडीए से नक्शा पास कराए बिना ही बनवाया जा रहा है लेकिन बीडीए के कर्मचारी निर्माण रुकवा नहीं रहे हैं। निर्माणाधीन बिल्डिंग की ऊंचाई 30 फिट होगी, जिसकी छत से एयरफोर्स परिसर के अंदर नजर रखी जा सकती है। वहीं, एयरफोर्स स्टेशन के अफसरों का कहना है कि त्रिशूल के बाहर निर्धारित सीमा में निर्माण रोकने के लिए कई बार प्रशासन को कहा जा चुका है। निर्माण न होने देने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और बीडीए की है। समय-समय पर इससे अफसरों का अवगत कराया जाता है।

जल्द होगी सैन्य अफसरों के साथ बैठक
त्रिशूल और सेना क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से कमिश्नर प्रमांशु कुमार और आईजी विजय सिंह मीणा जल्दी ही बैठक करेंगे। इस बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सेना के अधिकारी भी शामिल होंगे। आईजी श्री मीणा आजकल बिजनौर में कैंप किए हुए हैं। संकेत मिले हैं कि वहां से लौटने के बाद 23 सितंबर को मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा पर भी बैठक होगी। जिसमें विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed