फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   triple talaq to wife

बरेली : घर खर्च के लिए कोई पैसा नहीं काम पर निकली तो तीन तलाक

Fri, 13 May 2022 12:32 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Fri, 13 May 2022 12:32 PM IST
सार

घर खर्च के लिए कोई पैसा न देने के बावजूद बीवी के काम पर जाने से पति इतना भड़का कि उसे तीन तलाक दे दिया। बीवी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो फतवा ले आया और उस पर हलाला कराने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से इंसाफ दिलाने की फरियाद की है, साथ ही थाना बारादरी में तहरीर भी दी है।

विज्ञापन
triple talaq to wife
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

घर खर्च के लिए कोई पैसा न देने के बावजूद बीवी के काम पर जाने से पति इतना भड़का कि उसे तीन तलाक दे दिया। बीवी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो फतवा ले आया और उस पर हलाला कराने का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से इंसाफ दिलाने की फरियाद की है, साथ ही थाना बारादरी में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


जगतपुर में रहने वाली शबाना के मुताबिक उनका निकाह 1995 में पशुपति विहार कॉलोनी में रहने वाले अय्यूब के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। 1997 में उनकी बड़ी बेटी सिमरन का जन्म हुआ जो काफी दिन बीमार रही लेकिन अय्यूब ने उसके इलाज के लिए पैसा नहीं दिया। इस पर शबाना ने दूसरे घरों में काम करना शुरू कर दिया। अय्यूब घर खर्च देने के बजाय शराब पीता था। इसी बीच दूसरी बेटी हो गई।
विज्ञापन


शबाना का आरोप है कि पति ने कभी कोई खर्च नहीं दिया। खर्चा मांगने पर वह उन्हें तीन तलाक की धमकी देता था और मारपीट कर उसकी कमाई छीन लेता था। कुछ महीने पहले वह जरी का काम करने मेरठ गया। अप्रैल में लौटा तो उस पर काम बंद करने का दबाव बनाने लगा। 18 अप्रैल को वह उसके मना करने के बावजूद काम पर जाने के लिए घर से निकली, तभी उसने अपने परिवार के सामने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उन्हें और उनके बच्चों पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर पति और ससुराल वाले फतवा ले आए हैं और उन पर हलाला का दवाब बना रहे हैं। शबाना ने थाना बारादरी में पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। बच्चों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
घर खर्च के लिए कोई पैसा न देने के बावजूद बीवी के काम पर जाने से पति इतना भड़का कि उसे तीन तलाक दे दिया। बीवी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो फतवा ले आया और उस पर हलाला कराने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से इंसाफ दिलाने की फरियाद की है, साथ ही थाना बारादरी में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed