{"_id":"59b454e14f1c1bec7f8b57f9","slug":"trenching-graund","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री भी बोले- रामगंगा किनारे नहीं बनने देंगे ट्रंचिंग ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री भी बोले- रामगंगा किनारे नहीं बनने देंगे ट्रंचिंग ग्राउंड
बरेली
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा किनारे की जमीनों की खरीद-फरोख्त न होने के बावजूद पांच साल में सर्किल अनावश्यक रूप से बढ़ाने और किसानों के विरोध के बावजूद यहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की कोशिश करने वाले अफसर अब घिरते नजर आ रहे हैं। शनिवार को प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के मसले पर अफसरों ने उन्हें पूरी बात नहीं बताई। उन्होंने कहा कि सरकार तो गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अभियान चला रही है। ऐसे में किसी नदी के किनारे ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। उसके लिए कोई और जगह तलाश की जाएगी।
अमर उजाला से विशेष बातचीत में प्रदेश के विधि एवं न्यायमंत्री ने इस बात पर हैरत जताई कि रामगंगा नदी के किनारे की जमीनें किसानों से बड़े-बड़े भूमाफिया ने खरीद रखी हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए यही भूमाफिया अपनी जमीन महंगे सर्किल रेट से चार गुना कीमत पर सरकार को बेचकर भारी मुनाफा कमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ा सवाल है कि रामगंगा किनारे लगातार सर्किल रेट क्यों बढ़ाया गया जबकि वहां मौके पर जमीनों के रेट काफी कम है। मंत्री ने कहा कि राजस्व टीम से इसकी जांच कराई जाएगी।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाए जाने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि रजऊ परसपुर का प्लांट कानूनी विवाद में उलझकर रह गया है। उसे शिफ्ट कराना ही ठीक रहेगा। उन्होंने शहामतगंज फ्लाईओवर निर्माण तय समय पर पूरा होने, लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए सेना की एनओसी जल्द मिलने की बात भी कही। कहा कि जिला योजना का बजट जल्द जारी होगा। वार्ता के दौरान विधायक डा. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार और राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल के अलावा जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना होगा
कुछ विधायकों ने प्रभारी मंत्री से शिकायत की कि सरकार होने के बाद भी अफसर भाजपा के जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते। इस पर उन्होंने कहा कि जो अफसर जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। शहर विधायक से बिजली कर्मियों के विवाद के बाद छह घंटे ब्लैक आउट का मामला भी उठा।
स्वाइन फ्लू से मौत हुई तो सीएमओ होंगे जिम्मेदार
स्वाइन फ्लू से मरीजों की मौतों पर बृजेश पाठक ने सीएमओ डा. विनीत शुक्ला को सर्किट हाउस बुला लिया। प्रभारी मंत्री ने उनसे अस्पताल में मौजूद दवाइयों के बारे में जानकारी ली। कहा कि अगर किसी मरीज की मौत स्वाइन फ्लू से हुई तो सीधे सीएमओ और सीएमएस जिम्मेदार होंगे। भाजपा के कुछ पदाधिकारी जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड का ठेका हथियाने की पैरवी करते देखे गए। वे कैंट विधानसभा के किसी बूथ अध्यक्ष को स्टैंड का ठेका दिलाना चाहते थे। मंत्री ने कैंट विधानसभा का मामला होने की वजह से कहा कि पहले कैंटविधायक (सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल) से बात कराइए। इसके बाद ही वह इस मामले पर कुछ कर पाएंगे।