{"_id":"664d3524bd812b1bf9003bf7","slug":"trees-fell-on-high-tension-line-power-cut-for-12-hours-faridpur-news-c-184-1-sbly1014-100602-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईटेंशन लाइन पर गिरे पेड़, 12 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईटेंशन लाइन पर गिरे पेड़, 12 घंटे बिजली गुल
Wed, 22 May 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। सोमवार देर शाम तेज हवा चलने की वजह से क्षेत्र में जगह-जगह बिजली की लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए। इससे रात भर कई गांवों की बिजली गुल रही। सुबह होने के बाद फॉल्ट की मरम्मत करके आपूर्ति सुचारु की गई।
कस्बे के बिजलीघर तक अंधरपुरा से 33 केवी लाइन आती है। सोमवार देर शाम हवा चलने की वजह से बीसलपुर रोड पर साठा पुल के पास सहित कई अन्य जगह भी पेड़ टूटकर लाइन पर गिर गए। इससे रात भर बिजली गुल रही। लोगों ने जब बिजलीघर के नंबर पर कॉल की तो उन्हें फॉल्ट की वजह से आपूर्ति ठप होने की जानकारी दी गई।
गर्मी अधिक होने की वजह से परेशानी और बढ़ गई। पूरी रात लोग बिजली के इंतजार में जागते रहे। जिन लोगों के घर पर इन्वर्टर लगे थे वह भी कुछ समय बाद डिस्चार्ज हो गए। मंगलवार तड़के ही बिजली निगम की टीम लाइन का सर्वे करने निकली। इस दौरान जेड़ गांव और साठा पुलिस सहित कई अन्य जगह भी लाइन क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन
इनकी मरम्मत करने के बाद सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति सुचारु की गई। कस्बे के कई ट्रांसफार्मर में खराबी होने की वजह से इन मोहल्लों में बिजली फिर भी नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि संविदा लाइनमैन क्षेत्र में उपलब्ध ही नहीं रहते। इस वजह से फॉल्ट होने पर मरम्मत के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है। वहीं, अवर अभियंता अश्विनी वर्मा का कहना है कि संविदाकर्मी के खिलाफ अगर लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।