फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tree trunks fallen by the roadside have become a hazard.

Bareilly News: सड़क किनारे गिरे पेड़ों के तने बने मुसीबत

Thu, 15 Oct 2026 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Tree trunks fallen by the roadside have become a hazard.
तमंचा, कारतूस और खोखा संग शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। फोटो स्रोत पुलिस - फोटो : Archive
फरीदपुर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर 15 दिन पूर्व आई तेज आंधी में गिरे दो विशालकाय पाकड़ के पेड़ों के अवशेष अब राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों के लिए आफत का सबब बने हुए हैं। सड़क के किनारे पड़े पेड़ों के जड़ वाले तने न केवल आवागमन में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि हर वक्त हादसों और जाम की स्थिति को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के अंधेरे में तेज गति से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क किनारे पड़े ये तने दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। जल्द ही दीपावली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में कस्बे के मुख्य बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ेगी। यदि समय रहते इन अवशेषों को नहीं हटाया गया, तो बाजार में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। कस्बे के दुकानदारों व क्षेत्रवासियों ने इस गंभीर समस्या को लेकर वन विभाग से गुहार लगाई है और मांग की है कि सड़क को तत्काल अवरोध मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन

जल्द ही कराया जाएगा समस्या का समाधान
वन रेंज अधिकारी ऋषि ठाकुर ने बताया कि सड़क पर यातायात सुगम बनाए रखने के लिए जल्द ही पाकड़ के पेड़ों की जड़ों व तनों को वहां से हटवा दिया जाएगा, ताकि आमजन और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनेटा-शीशगढ़ रोड पर भी पेड़ों के ठूंठ
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर जगह-जगह पड़े पेड़ों के ठूंठ राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश के दौरान सड़क किनारे कई पेड़ गिर गए थे। उस समय पेड़ों की कुछ शाखाएं और हिस्से काटकर हटा दिए गए, लेकिन उनके ठूंठ अब तक सड़क किनारे पड़े हैं। रात के अंधेरे में ये ठूंठ दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठूंठों को हटवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed