फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Travelling to Mumbai will become easier, Lokmanya Tilak Express will run two days a week

Bareilly News: आसान होगा मुंबई का सफर, सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

Mon, 05 Aug 2024 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Travelling to Mumbai will become easier, Lokmanya Tilak Express will run two days a week
बरेली। आने वाले दिनों में बरेली-मुंबई के बीच यात्रा आसान होगी। रेलवे ने बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस का सप्ताह में एक दिन संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा बरेली होते हुए 22976/75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल-रामनगर एक्सप्रेस भी सप्ताह में एक दिन चलती है। इस रेल रूट पर यात्रियाें के दबाव के कारण रेलवे ने हाल ही में 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन दिसंबर तक बढ़ाया है।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन चलने वाली बरेली-लोकमान्य तिलक, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिलते। दरअसल, बरेली के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, शाहजहांपुर के यात्री भी मुंबई जाने के लिए इन्हीं ट्रेनों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद उत्तर रेलवे का मंडल मुख्यालय है, लेकिन यहां वाशिंग लाइन न होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा सकता। बरेली में वाशिंग लाइन है। ऐसे में रेलवे बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन करने की तैयारी में है। इसके बाद बरेली-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। कन्फर्म टिकट के लिए भी यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल का विस्तार दिसंबर तक किए जाने का भी यात्रियों को फायदा होगा।

----------
एक ट्रेन की रैक से दो का संचालन आ रहा आड़े
बरेली जंक्शन से संचालित होने वाली बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस एक ही रैक पर चलती हैं। इसके लिए रेलवे को एक और रैक की भी जरूरत होगी। दूसरी ओर बरेली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से अन्य ट्रेनों की समयसारणी भी प्रभावित हो सकती है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलने का प्रस्ताव है।


--------
बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर भी प्रस्तावित
बरेली-मुंबई के बीच आने वाले दिनों में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस भी प्रस्तावित है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर के लिए दो रूट तय किए गए हैं। जल्द समय सारणी जारी कर दी जाएगी। इस ट्रेन को सप्ताह में कम से कम दोनों ओर से तीन-तीन दिन चलाने की योजना है। वंदे भारत स्लीपर का संचालन शुरू होने के बाद बरेली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की कमी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed