फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transport Corporation will recruit 450 drivers on contract, employment fair on 8th

Bareilly News: संविदा पर 450 चालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम, रोजगार मेला आठ को

Wed, 30 Jul 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will recruit 450 drivers on contract, employment fair on 8th
बरेली। परिक्षेत्र में परिवहन निगम संविदा पर 450 चालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए आठ अगस्त को सेटेलाइट बस अड्डे के पास क्षेत्रीय कार्यशाला में संविदा चालक भर्ती रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के लिए मुख्यालय ने क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त की कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में चालकों की संख्या मानक के अनुरूप नहीं है। इस साल छह माह में रोडवेज की ओर से तीन बार संविदा चालक भर्ती मेला का आयोजन किया जा चुका है, लेकिन चालकों की कमी पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में एक बार फिर से मेला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि संविदा चालक पद पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ रखी गई है। इसके अलावा दो साल पुराना भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम लंबाई पांच फुट तीन इंच और आयु 23 वर्ष छह माह से 58 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आवेदक के सभी प्रमाणपत्रों पर जन्मतिथि, पता और नाम व पिता का नाम समान होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed