{"_id":"6758d4133d2c49792d0291b5","slug":"transport-bhawan-will-be-built-in-parsakheda-at-a-cost-of-rs-1910-crore-first-installment-released-bareilly-news-c-4-lko1064-538322-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परसाखेड़ा में 19.10 करोड़ की लागत से बनेगा परिवहन भवन, पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परसाखेड़ा में 19.10 करोड़ की लागत से बनेगा परिवहन भवन, पहली किस्त जारी
विज्ञापन
बरेली। परिक्षेत्र का परिवहन भवन भी शहर से 15 किलोमीटर दूर परसाखेड़ा में बनाया जाएगा। शासन ने इसके लिए स्वीकृति के साथ बजट आवंटन भी कर दिया है। 19.10 करोड़ रुपये की लागत से परिवहन भवन का निर्माण कराया जाएगा। ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के पास बनाए जाने वाले परिवहन भवन के लिए तीन करोड़ का बजट भी जारी कर दिया गया है। पहले चरण में मिट्टी भराव का काम किया जाएगा।
संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) अभी शाहजहांपुर रोड पर नगटिया के पास स्थित एक किराये के भवन में चलता है। दो साल पहले ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की कंप्यूटराइज्य व्यवस्था के तहत परसाखेड़ा में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बना दिया गया। यह काम निजी कंपनी करती है। कुछ माह पहले ही सरकार ने वाहनों की फिटनेस का काम भी निजी कंपनी को दे दिया है। अगले साल से वाहनों की फिटनेस भी कंप्यूटराइज्ड होने लगेगी। अब आरटीओ ऑफिस को परिवहन भवन के रूप में परसाखेड़ा शिफ्ट किया जाएगा।
परिवहन भवन के निर्माण के लिए सरकार ने तीन करोड़ का बजट जारी कर दिया। इसी माह इसका निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में मिट्टी भराव का काम किया जाएगा। इसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि शहर में जिलेभर से परिवहन कार्यालय आने वाले वाहनों का दबाव कम हो।
विज्ञापन
-- -- -
परिवहन भवन का निर्माण परसाखेड़ा में प्रस्तावित है। पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। भवन निर्माण पर 19 करोड़ से ज्यादा खर्च होगा। - कमल प्रसाद गुप्ता, आरटीओ प्रशासन
संवाद