फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will now run at a speed of 110 km per hour on six railway sections

Bareilly News: छह रेलखंडों पर अब 110 किमी. प्रतिघंटा की गति से चलेंगी ट्रेनें

Sun, 15 Jun 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Trains will now run at a speed of 110 km per hour on six railway sections
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के छह रेलखंडों पर ट्रेनें अब 110 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राटा भरेंगी। इन मार्गों पर अब तक ट्रेनों की औसत गति 70-80 किमी प्रति घंटा थी। गति बढ़ाए जाने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के तहत 1100 किलोमीटर रेल पटरियां और 85 बड़े स्टेशन आते हैं। इज्जतनगर मंडल की ट्रेनों का गोरखपुर, कोलकाता, मुंबई, सिंगरौली, शक्तिनगर, मथुरा, आगरा, देहरादून, कानपुर, कासगंज, फर्रुखाबाद, दौराई, राजकोट, टनकपुर, काठगोदाम, लालकुआं, हल्द्वानी आदि स्टेशनों तक संचालन होता है। जिन मार्गों पर गति बढ़ाई गई है उनमें पीलीभीत-मझोला, भोजीपुरा-पीलीभीत, टनकपुर-मझोला, बरेली सिटी-लालकुआं, बरेली सिटी-कासगंज और पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी रेलखंडों में रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ने सिग्नल प्रणाली, ट्रैक समेत अन्य चीजों में सुधार किया है। तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मामलों को परखने के बाद गति बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इन रेलखंडों में गति बढ़ाए जाने के बाद अन्य रेलखंडों में भी ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा। सुरक्षा और संरक्षा के लिहाज से कई अन्य काम भी किए जा रहे हैं। आने वाले समय में अन्य रेलखंडों में भी ट्रेनों की गति में इजाफा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed