{"_id":"5dfa8f258ebc3e8807103625","slug":"train-news-bareilly-news-bly3885061186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असर- एक दर्जन रद्द, फिर भी रूटीन की ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असर- एक दर्जन रद्द, फिर भी रूटीन की ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोहरा अब ट्रेनों की स्पीड पर असर डाल रहा है। रेलवे ने ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए करीब एक दर्जन ट्रेनें रद्द कर दीं, फिर भी रूटीन की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। बुधवार को सियालदह 6 तो दून एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चलीं। अन्य कई ट्रेनों ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों का प्लेटफॉर्म पर समय गुजारना मुश्किल हो रहा है। बुधवार को सियालदह-नई दिल्ली एक्सप्रेस छह, हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस पांच घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस चार, अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ढाई, सिंगरौली टनकपुर चार, नई दिल्ली फरक्का दो और लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। रेलवे ने कोहरे और ठंड की वजह से करीब एक दर्जन ट्रेनों को रद्द किया है, ताकि लंबी दूरी की ट्रेनें समय से चले। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं रूटीन की ट्रेनें फिर भी समय से नहीं चल रहीं।