फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train news

नौ घंटे का ब्लॉक, काशी और श्रमजीवी एक्सप्रेस घंटों लेट

Sat, 13 Jul 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
train news
डेमो - फोटो : डेमो
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। इंजीनियरिंग अनुभाग ने पटरी, स्लीपर और ओएचई लाइन की मरम्मत के लिए हापुड़ से आलमनगर तक नौ घंटे का ब्लॉक लिया। इस दौरान काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन और श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

ब्लॉक हापुड़ से सुबह 9.55 बजे शुरू हुआ। अलग-अलग सेक्शन से ब्लॉक का समय बदलने से ट्रेनों के संचालन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। यहां बता दें कि रेलवे ने नई दिल्ली से चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे और श्रमजीवी एक्सप्रेस को एक घंटे देरी से चलाने की घोषणा एक दिन पहले ही कर दी थी, जिससे यात्रियों को ट्रेन आने का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। दोपहर में जंक्शन आने वाली जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस 45 मिनट, अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस 40 मिनट, जनसेवा और गरीब रथ एक्सप्रेस भी आधा घंटा की देरी समय से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन

दूसरी ओर फतेहगंज पूर्वी में दोपहर दो से शाम साढे़ छह बजे तक टिसुआ तथा बिलपुर स्टेशनों के यार्ड में रेल पटरियों की वेल्डिंग की गई। बिलपुर-मीरानपुर कटरा स्टेशनों के बीच 60 किलो की पटरियों को बिछाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जुलाई से पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित
14 जुलाई को अप लाइन पर ब्लॉक होने से पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ट्रेनों के संचालन पर भी फर्क पड़ेगा। रविवार को काशीपुर-मुरादाबाद पैसेंजर (55312 डाउन) रद्द रहेगी। मुरादाबाद काशीपुर पैसेंजर (55308 डाउन) और पैसेंजर ट्रेन (55311 अप) पीपलसाना-मुरादाबाद के बीच रद्द रहेगी। रामनगर हरिद्वार एक्सप्रेस (15034 डाउन) रामनगर स्टेशन से दो घंटे देरी से चलेगी, जबकि पैसेंजर ट्रेन (55303 अप) मुरादाबाद से डेढ़ घंटे और (55321 अप) 45 मिनट देरी से चलेगी। शनिवार और सोमवार को मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर (55303 अप) काशीपुर से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed