{"_id":"5d224e2a8ebc3e6cdd4a8af7","slug":"train-news-bareilly-news-bly3677640106","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट कालाबाजारी में उझानी का रिजर्वेशन लिपिक भी फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट कालाबाजारी में उझानी का रिजर्वेशन लिपिक भी फंसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो दिन पहले बदायूं जिले के उझानी रेलवे स्टेशन पर बरेली की विशेष टीम ने दो टिकट दलालों को पकड़ा था। इनके खिलाफ बदायूं आरपीएफ थाने में कार्रवाई कराई गई। इस मामले में स्टेशन के आरक्षण लिपिक केपी सिंह की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को निरीक्षक अपराध सूचना शाखा इज्जतनगर मयंक चौधरी, एएसआई बृजमोहन शर्मा ने उझानी रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर तत्काल आरक्षण टिकटों के दो दलालों को पकड़ा था। दोनों के पास से तत्काल आरक्षण के छह टिकट मिले थे। इनमें एक आसिफ मियां बदायूं के मोहल्ला चौधरी सराय तो दूसरा मन्नान बदायूं के मोहल्ला कबूलपुरा का निवासी था। जांच में सामने आया है कि उझानी आरक्षण केंद्र के लिपिक केपी सिंह का प्रति सीट 100 रुपये कमीशन था। इसके चलते वह आसिफ और उसके सहयोगी को एक ही बार में तत्काल की दो से तीन टिकट तक दे देता था। आरोपियों और बाबू के मोबाइल पर व्हाट्सएप की जांच में भी टिकट और रुपयों के लेनदेन का सबूत मिला। केपी सिंह और आरोपियों के बीच मनी ट्रांजेक्शन के मेसेज भी मिले। आसिफ को आरपीएफ के ऑपरेशन थंडर और दलालों से संबंधित अन्य जानकारियां भी केपी सिंह ने भेजी। मोहसिन उर्फ राजा निवासी मोहल्ला चौधरी सराय का नाम भी गड़बड़ी में सामने आया है। आसिफ को वर्ष 2017 में भी इसी जुर्म में आरपीएफ जेल भेज चुकी है।
बरेली की टीम ने रुद्रपुर में पकड़ा फर्जीवाड़ा
बरेली। रविवार को निरीक्षक अपराध सूचना शाखा इज्जतनगर मयंक चौधरी ने अपनी टीम के साथ रुद्रपुर स्थित मनीष साइबर वर्ल्ड, मेन मार्केट प्रगति विहार रुद्रपुर में मनीष गोयल की दुकान पर छापा मारा। वहां से पर्सनल आईडी पर बनी 11 ई टिकट बरामद की गईं। सभी पर यात्रा शेष थी। छह तत्काल समेत सभी टिकटों की कीमत 9755 रुपये है। मनीष गोयल ने 12 पर्सनल आईडी बना रखी थीं। उसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लालकुआं को आगे की कार्रवाई के लिए सौंपा गया। वहां मनीष के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो