{"_id":"5d93b5468ebc3e93b4345df9","slug":"train-bareilly-news-bly3784247190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनई रेलवे के जीएम ने रेल कर्मियों को बांटे जूट के बैग, रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनई रेलवे के जीएम ने रेल कर्मियों को बांटे जूट के बैग, रोपे पौधे
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
पौधा रोपने के बाद उसमें पानी डालते जीएम राजीव अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एनई रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने डीआरएम आफिस के कर्मचारियों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए जूट के बैग बांटे। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों, परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता बनाने के लिए सहयोग करें। इससे पहले उन्होंने विद्युतीकरण के नवनिर्मित भवन और विद्युत शक्ति नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन वयोवृद्ध रेल कर्मचारी मीटर रीडर मुकेश के हाथों फीता कटवाकर उद्घाटन कराया। उन्होंने सिटी स्टेशन पर पौधशाला में पौधे भी रोपे। इस दौरान मंडल के कई स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले 266 व्यक्तियों से जुर्माना भी वसूला गया। इस मौके पर डीआरएम दिनेश कुमार सिंह, एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल और अजय वार्ष्णेय, सीनियर डीसीएम नीतू आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।