{"_id":"5d8922488ebc3e939e47017e","slug":"train-bareilly-news-bly377336341","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: श्यामगंज पोस्टआफिस में फिर शुरू हुआ रेलवे आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: श्यामगंज पोस्टआफिस में फिर शुरू हुआ रेलवे आरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लंबे समय तक बंद रहने के बाद श्यामगंज पोस्टआफिस में रेलवे आरक्षण फिर से शुरू हो गया है। अब आसपास के लोग जंक्शन जाने के बजाए पोस्ट आफिस की ओर रुख कर रहे हैं। यहां बता दें कि श्यामगंज पोस्ट आफिस में आरक्षण काउंटर की शुरूआत 2008 में हुई थी, जिसे कनेक्टिविटी के अभाव में लगभग सात-आठ महीने में ही बंद करना पड़ गया था।
दस साल पहले इज्जतनगर मंडल ने पुराना शहर के लोगों को राहत देने के लिए श्यामगंज पोस्ट आफिस में रिजर्वेशन की सुविधा देनी शुरू की थी। कुछ ही दिन रिजर्वेशन हुए उसके बाद कनेक्टिविटी न मिलने से आरक्षण काउंटर बंद कर दिया गया। अब पोस्टआफिस का रिजर्वेशन काउंटर फिर से शुरू हो गया है। रिजर्वेशन काउंटर खुलने से पीलीभीत बाईपास की कॉलोनियों, पुराना शहर, श्यामगंज, सैलानी, माधोबाड़ी, कालीबाड़ी समेत बड़ी संख्या में आसपास के रहने वाले लोगों को राहत मिली है।
यहां देने पड़ेंगे कुछ अतिरिक्त रुपये
पोस्टआफिस सूत्रों की मानें तो स्लीपर क्लास के लिए 15 रुपये, एसी चेयरकार और एसी थर्ड के लिए 20 और एसी सेकेंड और फर्स्ट के लिए 30 रुपये प्रति व्यक्ति अतिरिक्त देने होंगे। यह शुल्क निजी काउंटर पर लिए जाने वाले शुल्क से काफी कम है। पोस्टआफिस के सूत्रों की मानें तो रोजाना 50 से ज्यादा लोग बिना प्रचार-प्रसार के रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं।