फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic will go on in last october

अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा ट्रैफिक

Tue, 18 Aug 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic will go on in last october
बरेली। आईवीआरआई फ्लाईओवर पर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के समय केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए थे। फ्लाईओवर पर रेलवे का काम अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन

आईवीआरआई फ्लाईओवर पर स्लैब को जोड़ने का काम तेज गति से चल रहा है। रेलवे अपने हिस्से का काम करके 28 सितंबर को सेतु निगम को सौंप देगा। करीब बीस दिन में सेतु निगम भी काम खत्म करके फ्लाईओवर को प्रशासन के सुपुर्द कर देगा। जिसके बाद फ्लाईओवर पर ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो जाएगा। 15 अगस्त को इज्जतनगर स्टेशन पर सौ फुट ऊंचा तिरंगा फहराते समय केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में फ्लाईओवर को शुरू करने के संकेत दिए थे। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि काम काफी तेजी से चल रहा है। पैच वर्क पूरा होने को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed