फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   traffic stopped in the city due to Vice President did the changeover at Trishul Airbase Bareilly

Bareilly News: त्रिशूल एयरबेस पर उपराष्ट्रपति ने किया चेंजओवर, शहर में रोके गए वाहन, हजारों लोग हुए परेशान

Wed, 25 Jun 2025 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
traffic stopped in the city due to Vice President did the changeover at Trishul Airbase Bareilly
पुलिस ने रोके वाहन - फोटो : अमर उजाला

बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर बुधवार सुबह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के चेंजओवर को लेकर सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट से शहर में आम जनता को काफी दिकतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे विलयधाम के पास पीलीभीत रोड पर पुलिस ने वाहन रोक दिए। इस मार्ग पर तमाम कॉलेज, स्कूल, ऑफिस और अस्पताल चल रहे हैं। कई अधिवक्ता भी कचहरी जाने को इसी समय निकलते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में सैकड़ों वाहन और लोग करीब 15 मिनट फंसे रहे। पुलिस से इन लोगों ने पूछा तो वीवीआईपी का कार्यक्रम बताकर टाल दिया। इस वजह से हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर, पुलिस का कहना है कि उपराष्ट्रपति के चेंजओवर प्रोटोकॉल की वजह से वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया था। उपराष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उड़ते ही मार्ग पर आवगमन खोल दिया गया।
विज्ञापन


10 मिनट का चेंजओवर
सुबह 9:40 बजे उपराष्ट्रपति का विशेष विमान त्रिशूल एयरबेस पहुंचा। यहां 10 मिनट रुकने के बाद उपराष्ट्रपति 9:50 बजे हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी रवाना हो गए। लेकिन वीआईपी मूवमेंट पूरे शहर का ट्रैफिक थम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed