फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   traffic diversion in Bareilly on 28th September due to Baravafat procession

Bareilly News: आज रूट प्लान देखकर ही बाहर निकलें, बारावफात के जुलूसों के चलते शहर में डायवर्जन लागू

Thu, 28 Sep 2023 09:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 09:50 AM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। एंबुलेंस, फायर सर्विस व पुलिस के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।

विज्ञापन
traffic diversion in Bareilly on 28th September due to Baravafat procession
route diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गणेश चतुर्थी व बारावफात के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से कार्यक्रमों की समाप्ति तक शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के निर्देश पर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्वाइंट तय किए हैं।

विज्ञापन


इज्जतनगर फ्लाईओवर व कुदेशिया अंडरपास से कोई भी वाहन कोहाड़ापीर की ओर नहीं जा सकेगा। यहां से वाहन डेलापीर की ओर भेजे जाएंगे। एमबी इंटर कॉलेज की ओर से सभी वाहनों को डायवर्ट कर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहे की ओर भेजा जाएगा। यहां से सभी वाहन डेलापीर की ओर भेजे जाएंगे। डेलापीर से भारी वाहन शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे। उनको सौ फुटा रोड की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मौसम: सितंबर में अब तक 248 मिमी बारिश, बरेली में टूटा 32 साल का रिकॉर्ड; अभी और बरसेंगे बदरा
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रामगंगा तिराहे से लाल फाटक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मिनी बाइपास तिराहे से रोडवेज बसें, चार पहिया और दो पहिया वाहन किला की ओर नहीं आएंगे। सुर्खा फाटक से आने वाले वाहन हार्टमैन पुल, कुदेशिया फाटक से जाएंगे। एंबुलेंस, फायर सर्विस व पुलिस के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।

शहर में ऐसा रहेगा डायवर्जन

- सूद धर्मकांटा से वाहन कोहाड़ापीर तिराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। वहां से वाहनों को डेलापीर की ओर भेजा जाएगा। मठ चौकी की ओर से वाहन कुतुबखाना की तरफ नहीं आ सकेंगे। साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्ट कर दिए जाएंगे।
- डेलापीर तिराहा से आने वाले रोडवेज बसों व अन्य वाहनों को सौ फुटा की ओर भेजा जाएगा।
- चौपुला चौराहा से वाहनों को बिहारीपुर, अय्यूब खां चौराहा और चौकी चौराहा की तरफ नहीं जाने नहीं दिया जाएगा।
- रामगंगा तिराहा से आने वाले वाहनों को लाल फाटक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- ईसाइयों व मालियों की पुलिया से आने वाले वाहन बियावानी कोठी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- हिंद टॉकीज के पीछे कार बाजार चौराहे से वाहनों को चौकी चौराहे की ओर भेजा जाएगा। चौकी चौराहा से कोई भी वाहन पुराने बस अड्डे की ओर नहीं जाएगा।
- संजयनगर तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को पीलीभीत बाइपास की ओर भेजा जाएगा।
- किला क्रॉसिंग से वाहन कुतुबखाना व सिटी सब्जी मंडी की तरफ नहीं जाएंगे। उन्हें मिनी बाइपास की तरफ वापस कर दिया जाएगा। गन्ना मिल से सभी वाहन लाल फाटक की ओर भेजे जाएंगे।
- श्यामगंज चौराहे से वाहन कालीबाड़ी मंदिर या गांधी उद्यान की तरफ नहीं जाएंगे। सैलानी चौराहे से वाहन श्यामगंज होते हुए गांधी उद्यान की ओर भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed