फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather update record breaking 248 mm rainfall in September in Bareilly

मौसम: सितंबर में अब तक 248 मिमी बारिश, बरेली में टूटा 32 साल का रिकॉर्ड; अभी और बरसेंगे बदरा

Sun, 24 Sep 2023 07:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 07:19 AM IST
सार

बरेली में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। सितंबर में अब तक 10 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सितंबर में कुल 248 मिमी बारिश हुई है, जिससे 32 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 

विज्ञापन
Weather update record breaking 248 mm rainfall in September in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इस साल सितंबर में हो रही बारिश ने 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तक 248 मिमी बारिश हो चुकी है। वर्ष 1991 में सितंबर में अधिकतम 226 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के पास इससे पहले के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चल रही पुरवाई और मानसून के हिमाचल से नीचे की ओर खिसकने से बारिश के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: माफिया अशरफ के गुर्गे आतिन ने खोले कई राज, उमेशपाल हत्याकांड के बाद असद को भगाने में की थी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरेली में अब तक औसत से 10 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। आगे भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस साल हुई बारिश के दौरान तेज हवा नहीं चली। ज्यादातर रिमझिम बारिश होने से भूगर्भ जलस्तर में सुधार होने की संभावना है।

सितंबर में किस दिन कितनी हुई बरसात

इस साल आठ सितंबर को 13 मिमी, नौ को 33.7 मिमी, 10 को 11 मिमी, 11 को 19.1, 12 को 5.8, 13 को 0.4 मिमी, 17 को 118 मिमी, 18 को 12 मिमी, 23 सितंबर को 26 मिमी बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) के आसपास और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हो रहा है।

फसलों में कम भरेंगे दाने

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक लगातार बारिश से किसानों को सिंचाई से राहत मिली पर खेतों में जलभराव होने से नुकसान भी होगा। पानी के चलते फसलें तेजी से बढ़ेंगी पर दाने कम भरेंगे। लगातार बादल मंडराने से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया धीमी होती है। पौधों के तने कमजोर और रोगग्रस्त होने की आशंका रहती है।

तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

शनिवार सुबह पांच घंटे में 26 मिमी बारिश होने के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से तीन डिग्री कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी सौ फीसदी, हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed