फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic

बरेली-कासगंज हाईवे पूर्णतया बंद कर दिया गया

Sun, 04 Aug 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic
बदायूं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से बरेली-कासगंज हाईवे पूर्णतया बंद कर दिया गया है। इस रूट से कोई भी ट्रक, बस, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहन नहीं गुजरेंगे। भीड़भाड़ कम रही तो सोमवार दोपहर के बाद हाईवे खोला जा सकता है। रूट डायवर्जन के दौरान फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर से आगरा, दिल्ली, कासगंज जाने वाले वाहन उसावां, म्याऊं चौकी से होते हुए डहरपुर, दातागंज, देवचरा, भमोरा, आंवला, बिसौली, गुन्नौर होते हुए रवाना होंगे। इधर से जाने वाले वाहनों का भी यही रूट रहेगा। वहीं बरेली से बदायूं, कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाले वाहन आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर होते हुए निकलेंगे। मुरादाबाद से शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन आंवला, देवचरा, दातागंज, उसावां होते हुए निकलेंगे। कासगंज जाने के बिसौली से ही सहसवान, गुन्नौर होते हुए निकलेंगे। वहीं बरेली-बदायूं आने-जाने के लिए कुुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी, अखा, रामगंगा फाटक होते हुए निकलेंगे। इसके लिए दूसरा रूट फरीदपुर, बल्लिया, समेरर, दातागंज, डहरपुर होते हुए भी तय किया गया है। रोडवेज बसों के लिए यही रूट तय गए किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed