फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic arrangements will be changed on April 24-25, heavy vehicles will not be allowed.

Bareilly News: 24-25 अप्रैल को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

Wed, 22 Apr 2026 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be changed on April 24-25, heavy vehicles will not be allowed.
बरेली। 24 और 25 अप्रैल को शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। 24 और 25 को उर्से ताजुश्शरिया और 25, 26 व 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चलते यह फैसला लिया गया है। इस दौरान भारी वाहन भी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

तीन सुपर जोन, पांच जोन और 13 सेक्टर जोन में शहर को बांटकर 950 अधिकारियों और पुलिकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को एडीजी रमित शर्मा, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजकों के साथ बैठक कर तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया गया कि झुमका तिराहा, परसाखेड़ा, कुदेशिया अंडरपास, नैनीताल रोड रूट पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। झुमका तिराहा की ओर वाले वाहनों को नैनीताल और पीलीभीत बाइपास से निकाला जाएगा। मिनी बाइपास से आने वाले वाहन डेलापीर से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी स्टेशन की ओर आने वाले वाहनों को किला की तरफ मोड़ा जाएगा। भारी वाहन हाईवे और बाईपास से होकर निकाले जाएंगे। उर्स में डेढ़ से दो लाख जायरीन आने की संभावना है। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 8000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की प्रथम पाली 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली 03:00 से 05:00 बजे तक होगी।

बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि आयोजकों और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी जिम्मेदारी है कि उर्स को सकुशल सम्पन्न कराया जाए। कोई नई परंपरा न डाली जाए, जिससे जनपद का माहौल खराब न हो। एडीजी ने कहा कि कोई ऐसी चीज न हो जो अकस्मात किसी एक की नासमझी से व्यवधान उत्पन्न कर दे। डीएम ने अफसरों से कहा कि सड़कों की मरम्मत, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति की जाए। मेडिकल कैंप व साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहे। एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में जो गाड़ियां आगे तक जानी हैं उनका पास जारी करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed