फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trade of animal bones at shop, uproar

Bareilly News: दुकान पर जानवरों की हड्डियों का व्यापार, हंगामा

Mon, 28 Jul 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Trade of animal bones at shop, uproar
फरीदपुर। कस्बे में मेन रोड पर देवस्थान के सामने कबाड़ की दुकान पर जानवरों की हड्डियों का कारोबार किया जा रहा था। इससे गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने रविवार को हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी कबाड़ी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला मिर्धान निवासी मोहित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे में मेन रोड पर नई वाली बड़ौदा बैंक के पास एक देवस्थान है। मंदिर के सामने सरकारी हैंडपंप लगा है। देवस्थान के सामने ही कबाड़े की दुकान है।
विज्ञापन

वहां पर मोहल्ला कस्सावान निवासी मोहम्मद रफीक जानवरों की हड्डी खरीद-फरोख्त कर वहां बोरे में भर कर रखता है। वहीं सरकारी हैंड पंप पर गंदगी फैलाता है। देवस्थान के पास कांवड़ियों के जलपान व विश्राम के लिए टेंट लगाया गया है। यहां रुकने वाले कांवरिये इसी हैंडपंप पर नहाते हैं और पानी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इसकी सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने हंगामा किया। पुलिस ने रफीक को हिरासत में लेकर उसका शांति भंग में चालान कर दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि रफीक हड्डी खरीद कर कबाड़े की दुकान पर रखता था। उस पर शांति भंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed